{"_id":"5c35a7f2bdec22569e1141f6","slug":"punjab-chief-minister-captain-amarinder-singh-come-forward-to-help-actor-satish-kaul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ-दिलीप के साथ काम कर चुका एक्टर जब दाने-दाने को हुआ मोहताज तो मदद को आगे आए CM","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ-दिलीप के साथ काम कर चुका एक्टर जब दाने-दाने को हुआ मोहताज तो मदद को आगे आए CM
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
सतीश कौल की दर्दनाक कहानी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की दुनिया कब किसको आसमान पर पहुंचा दे और कब किसको लाकर जमान पर ऐसा पटके कि वो खुद को ना पहचान सके, कुछ कहा नहीं जा सकता। अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा तक के साथ काम कर चुके बॉलीवुड, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा के कलाकार सतीश कौल की कहानी भी ऐसी ही है, जो किसी को भी रुला देगी।
bollywood flashback satish kaul
- फोटो : file photo
सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं। सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था, आज खुशामद करने से भी कोई नहीं लेता। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गई। इसके बाद उनकी हालत कुछ बार ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
bollywood flashback satish kaul
- फोटो : file photo
अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनको मदद की। अपनी मुफलिसी पर सतीश ने कहते हैं कि मैंने एक्टिंग स्कूल खोला था, लेकिन स्कूल नहीं चला और मेरे 22 लाख रुपए डूब गए। लोगों से खुद की मदद की अपील भी करते हुए सतीश कहते हैं, ‘पटियाला यूनिवर्सिटी और एसपी अग्रवाल से हर महीने मदद मिलती थी, लेकिन कुछ महीनों से वो मदद भी बंद है, अब जो लोग मिलने आते हैं, उनके दिए पैसे से गुजारा कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ समय से सतीश कौल बहुत ही खराब आर्थिक हालात से गुजर रहे हैं और चोट लगने के बाद से बिस्तर पर हैं। अब उनकी सुध पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली है। कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सतीश कौल का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है- 'हमारे आइकॉनिक कलाकार सतीश कौल जी की इस हालत के बारे में जानकर दुख हुआ। लुधियाना के डीसी को उनसे मिलने और मुझे रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।राज्य सरकार अवश्य ही उनकी मदद करेगी।'
Sorry to learn about the condition of our iconic actor Satish Kaul ji. Asking DC Ludhiana to visit him and send me a report. The State Government will surely assist him. pic.twitter.com/4To8EoUZyX
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) January 7, 2019
विज्ञापन
bollywood flashback satish kaul
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि 64 साल के सतीश कौल का जन्म 8 सितंबर, 1954 को कश्मीर में हुआ था। उन्होंने कर्मा, आंटी नंबर वन, याराना और ऐलान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन सतीश आज सिर्फ इतना कहकर चुप हो जाते हैं, 'बढ़ती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूं। आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं'