{"_id":"5c35ab8bbdec2256ee32453d","slug":"sushant-singh-rajput-get-12-films-after-kedarnath-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'केदारनाथ' की सक्सेस के बाद चमकी सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत, एक साथ ऑफर हुईं 12 फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'केदारनाथ' की सक्सेस के बाद चमकी सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत, एक साथ ऑफर हुईं 12 फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushant singh rajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हुई थी । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की । फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान ने काम किया । दर्शकों को 'केदारनाथ' में सुशांत और सारा का काम बहुत पसंद आया । इस फिल्म ने सुशांत के लड़खड़ाते करियर को फिर से पटरी पर ला दिया है ।
2 of 5
Sonchiriya
- फोटो : social media
'केदारनाथ' की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत चमक गई है । सुशांत को एक-दो नहीं बल्कि 12 फिल्में एक साथ ऑफर हुई हैं । सुशांत ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया । मुंबई मिरर से बात करते हुए सुशांत ने कहा, 'मुझे इस वक्त 12 फिल्मों के लिए निर्माताओं ने अप्रोच किया है ।'
3 of 5
Sushant Singh Rajput
वो आगे कहते हैं, 'मुझे नहीं पता मैं कौन सी फिल्म की शूटिंग सबसे पहले शुरू करूंगा। चंदा मामा दूर के और पैरालंपियन मुरलीकांत पेटकर की एक बायोपिक पर अभी भी काम चल रहा है और ये फिल्म पाइपलाइन में हैं।' बता दें कि हाल ही में सुशांत की आगामी रिलीज फिल्म 'सोनचिड़िया' का ट्रेलर रिलीज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sushant Singh Rajput
रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया। इस ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत बेहद दमदार किरदार के साथ नजर आए । इसके साथ सुशांत सिंह राजपूत ‘किजी और मैनी’ और ‘छीछोरे’ जैसी फिल्में साइन कर चुके हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Sushant Singh Rajput
'सोनचिड़िया' में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे । फिल्म की कहानी चंबल के डाकुओं की जिंदगी पर आधारित है । इस फिल्म के लिए पिछले दिनों सुशांत बुंदेली भाषा सीखते नजर आए थे । यह फिल्म 8 फरवरी 2019 को रिलीज होने वाली है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।