बीते दिनों रिलीज हुए साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक लाइगर के खराब प्रदर्शन के बाद से ही फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ मुश्किल में हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कई वितरक निर्देशक से नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो उन्हें जान से मारने तक की धमकी मिलने लगी है। इसी बीच अब परेशान चल रहे पुरी जगन्नाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।
Puri Jagannadh: लाइगर फ्लॉप होने पर पुरी जगन्नाथ को मिली जान से मारने की धमकी, निर्देशक ने पत्र लिख बताई व्यथा
बीते दिनों रिलीज हुए साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की पैन इंडिया फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक ने हाल ही में एक पत्र लिखा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस लेटर में निर्देशक ने लिखा, "अगर सफलता मिली तो पैसा आएगा और अगर असफलता मिली तो ढेर सारा ज्ञान मिलेगा। दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं, जिसे हम खो सकते हैं। हमें हर चीज को असफलता के रूप में नहीं देखना चाहिए। अगर हमारे साथ कुछ बुरा हुआ तो हमारे आसपास मौजूद बुरे लोग भी गायब हो जाएंगे। जब हम वापस मुड़कर देखेंगे तो हमें एहसास होगा कि वहां कौन बचा है। क्या यह बेहतर नहीं है?"
Vivaad Bollywood Ke: जब अभिषेक की वजह से रानी और ऐश्वर्या के बीच आ गई थी दरार,19 साल बाद हुआ दोनों का पैचअप!
पुरी जगन्नाथ ने आगे लिखा है कि, "लोग आपसे शिकायत करेंगे, आरोप लगाएंगे, आपको जेल भेज देंगे, जमानत पर निकालेंगे, चिल्लाएंगे और ताली बजाएंगे। अगर आपकी जिंदगी में ऐसी कुछ नहीं हो रहा है तो यह सुनिश्चित कीजिए कि यह सब हों। नहीं तो आप हीरो नहीं बन पाएंगे। अगर हम जीना चाहते हैं, तो हमें ईमानदार रहना चाहिए। खुद को ईमानदार घोषित करने की जरूरत नहीं है। सच्चाई को बचाने की जरूरत नहीं है। सच्चाई हमेशा खुद का बचाव करती है।"
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही बटोरीं सुर्खियां, आलिया की प्रेग्नेंसी पर दिया ऐसा रिएक्शन
निर्देशक ने अपने पत्र में आगे लिखा, "अगर मैंने किसी को धोखा दिया है तो वे दर्शक हैं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा कर फिल्म के टिकट खरीदे थे। मैंने किसी को कोई धोखा नहीं दिया। मैं अपने दर्शकों के प्रति जवाबदेह हूं। मैं फिल्में बनाऊंगा और उनका मनोरंजन करूंगा।" फिल्म की बात करें तो विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म लाइगर इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
Aishwarya Rai: करीना कपूर की एक 'न' ने सलमान और ऐश्वर्या को ला दिया था करीब, यूं शुरू हुई थी प्रेम कहानी