फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: मनोज बाजपेयी ने 'पुष्पा 2' पर दिया अपडेट, कहा- 'मैं हमेशा से बॉक्स ऑफिस ट्रेंड....'

Thu, 21 Jul 2022 10:31 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 21 Jul 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
Pushpa 2: Manoj Bajpayee slams rumours of being approached for Allu Arjun Film Talked About Box Office Report
मनोज बाजपयी और पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' का दूसरा पार्ट जल्द रिलीज होने वाला है। सुकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू हो जाएगी। बता दें कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के सीक्वल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि पुष्पा 2 के इर्द-गिर्द बहुत सारी रिपोर्ट्स आ रही है। हाल ही में जारी हुई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि पुष्पा: द रूल में मनोज बाजपेयी पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाले हैं। 

Pushpa 2: Manoj Bajpayee slams rumours of being approached for Allu Arjun Film Talked About Box Office Report
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आखिरकार इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है। मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इशारों-इशारों में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। जी हां, अभिनेता ने ट्वीटर पर एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'कहां-कहां से समाचार लाते हैं आप लोग?'

Pushpa 2: Manoj Bajpayee slams rumours of being approached for Allu Arjun Film Talked About Box Office Report
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, “मैंने पहले भी साउथ की फिल्मों में काम किया है। मैं हमेशा से अच्छी कहानियों की तलाश में रहता हूं। मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि फिल्म 1000 करोड़, 500 करोड़ या 300 करोड़ में बन रही है। आजकल हर कोई सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात करना चाहता है। मैं हमेशा से बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के खिलाफ लड़ता रहा हूं। ” 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2: Manoj Bajpayee slams rumours of being approached for Allu Arjun Film Talked About Box Office Report
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म अब अगस्त तक फ्लोर पर जाएगी। इस 6 महीने से अधिक के शेड्यूल में कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। कहा जा रहा है कि ये एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे दृश्यों में से एक होंगे। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जाएगा। यानी फिल्म के अब 2023 के मिड में रिलीज होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed