फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: जब राजीव गांधी से अमिताभ बच्चन को मांगने पड़े कपड़े, क्या आपने पढ़ा है यह दिलचस्प किस्सा

Thu, 21 Jul 2022 10:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
throwback filmy kissa amitabh bachchan asked for clothes from rajiv gandhi read untold story
राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन

फिल्मी दुनिया में पर्दे पर तो कहानियां बुनी ही जाती हैं, पर्दे के पीछे और सितारों की निजी जिंदगी में भी कई दिलचस्प किस्से होते हैं। सिनेमा और राजनीति का तो पुराना नाता रहा है और आज के दौर में तो कई जाने-माने सितारे राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं। हालांकि कई बार कलाकारों और राजनेताओं के निजी संबंध भी बहुत गहरे होते हैं। इन्हीं में से एक बच्चन और गांधी परिवार की दोस्ती मानी जाती है। एक समय था जब दोनों परिवारों में बहुत घनिष्ठ संबंध थे। राजीव गांधी और अमिताभ  बच्चन भी बचपन से दोस्त रहे थे। यहां तक कि राजीव गांधी विदेश से भी बिग-बी के लिए चिट्ठियां लिखा करते थे। तो चलिए दोनों की दोस्ती का एक ऐसा ही मजेदार किस्सा बताते हैं।

throwback filmy kissa amitabh bachchan asked for clothes from rajiv gandhi read untold story
अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी

अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की कविताएं आज भी लोगों की जुबान पर रहती हैं। जब भारत सरकार की तरफ से हरिवंश राय बच्चन को पद्मभूषण के लिए आमंत्रित किया गया, तो पूरा परिवार उन्हें पुरस्कार मिलते देखना चाहता था लेकिन सिर्फ दो लोग ही जा सकते थे। ऐसे में हरिवंश राय बच्चन के साथ उनके दोनों बेटों अमिताभ और अजिताभ के जाने की तैयारियां शुरू की गईं।

throwback filmy kissa amitabh bachchan asked for clothes from rajiv gandhi read untold story
राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन - फोटो : SELF

अमिताभ बच्चन समेत हरिवंश राय बच्चन और अजिताभ बच्चन के जाने की तैयारी जया बच्चन ने खुद की थी और पुरस्कार समारोह में शिरकत करने के लिए तीनों के लिए काले रंग के सूट रखे थे। इसके लिए खासतौर पर दर्जी को बुलावा भेजकर सूट तैयार करवाए गए थे, लेकिन आखिरी मौके पर अजिताभ की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद अमिताभ बच्चन और उनके पिता को ही जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
throwback filmy kissa amitabh bachchan asked for clothes from rajiv gandhi read untold story
राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन पिता जी के साथ पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके थे और तैयार होने के लिए उन्होंने जैसे ही सूट निकाला तो बड़ी गड़बड़ हो चुकी थी, क्योंकि बैग से अजिताभ के सूट की जगह अमिताभ बच्चन का सूट निकाला जा चुका था और अजिताभी की पैंट बिग-बी को छोटी पड़ रही थी। इसके बाद अभिनेता को अपने सबसे अच्छे दोस्त राजीव गांधी की याद आई। इसके बाद राजीव गांधी ने भी अपना कुर्ता पायजामा और शॉल बिग-बी के लिए भिजवा दी। जिसे पहनकर अमिताभ बच्चन पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed