रश्मिका मंदाना साउथ के साथ हिंदी भाषी राज्यों में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। फैंस उन्हें नेशनल क्रश का तमगा दे चुके हैं। पर्दे पर आखिरी बार वे फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। अभिनेत्री इन दिनों मुंबई में हैं।
Rashmika Mandanna: पिछले 10 वर्षों में हुए विकास की कायल हुईं रश्मिका मंदाना, युवाओं से की यह खास अपील
अपने इस दौरे पर हाल ही में वे भारत में हुए विकास की जमकर तारीफ करती नजर आईं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दो घंटे का सफर अब हम 20 मिनट में तय कर लेते हैं। ऐसा कभी हो सकता है यह किसी ने सोचा भी नहीं था।
अभिनेत्री ने कहा, "नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई और बेंगलुरु से मुंबई तक का सफर अब काफी आसान हो गया है। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि भारत को विकास के मामले में अब कोई नहीं रोक सकता। अब कोई यह नहीं कह सकता है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में भारत में काफी ज्यादा विकास हुआ है।
#WATCH | Mumbai: On the Mumbai-trans Harbour Link (MTHL) Atal Setu, Actor Rashmika Mandana says, "Who would have thought that something like this would have been possible. Now we can easily travel from Mumbai to Navi Mumbai. India is moving very fast and growing at a fast pace.… pic.twitter.com/ACwSoSNaa7
— ANI (@ANI) May 14, 2024
अभिनेत्री ने बताया कि वे यह जानकर हैरान रह गई थीं कि अटल सेतु को महज सात वर्ष में तैयार कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही, अभिनेत्री ने युवाओं से किसी भी बहकावे में न आकर सोच समझकर वोट करने की अपील भी की।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की मेकर्स की योजना है। वहीं, उनके पास सिकंदर नाम की फिल्म भी है। इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं।
Aditi Rao Hydari: तो ऐसे शूट हुई थी अदिति की वायरल गजगामिनी चाल! 'हीरामंडी' अभिनेत्री ने किया खुलासा