{"_id":"6620a2341af220285801495a","slug":"pushpa-2-the-rule-allu-arjun-film-record-deal-in-hindi-highest-ever-advance-paid-for-any-south-indian-movie-2024-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही ‘फाइटर’ के बराबर कर ली कमाई, जानिए क्या है हिंदी का सौदा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही ‘फाइटर’ के बराबर कर ली कमाई, जानिए क्या है हिंदी का सौदा
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। यह इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार ने अपने साड़ी वाले लुक में एक्शन करके सभी को हैरान कर दिया था। इस टीजर के रिलीज होने के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।
ट्रेड जगत में भी यह फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में हैं। मेकर्स रिलीज से पहले इस फिल्म के लिए कई बड़ी डील कर रहे हैं। इस साल 15 अगस्त सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही यह फिल्म बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने से पहले ही नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है।
3 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : यूट्यूब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े वितरकों में से एक अनिल थडानी ने पुष्पा 2: द रूल के निर्माताओं के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत एए फिल्म्स इस फिल्म को पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में रिलीज करेगी। बताया जा रहा है कि यह सौदा 200 करोड़ रुपये में हुआ है और पूरी रकम रिफंडेबल है। हिंदी पट्टी के लिए किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म को दी गई यह अब तक की सबसे बड़ी अग्रिम राशि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : यूट्यूब
कुछ अन्य रिपोर्ट्स में पुष्पा 2: द रूल की शूटिंग की औपचारिकताएं जून में पूरी होने की संभावना जताई गई है। साउथ में भी फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने के लिए मेकर्स की ओर से बड़ी रकम की मांग की गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और उनकी टीम फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।