फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा, टीजर में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

Fri, 07 Apr 2023 05:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Apr 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule teaser released allu arjun first look out sukumar rashmika mandanna fahadh faasil film
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म को सभी भाषाओं में दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होते ही मेकर्स ने इसके दूसरे भाग की घोषणा कर दी थी। वहीं, खबर थी कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी आठ अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है, लेकिन मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन से पहले आज यानी सात अप्रैल को ही फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है।

Pushpa 2 The Rule teaser released allu arjun first look out sukumar rashmika mandanna fahadh faasil film
'पुष्पा 2' का टीजर - फोटो : Social media

फिल्म का टीजर वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अल्लू अर्जुन और सुकुमार की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का टीजर 'पुष्पा कहां है?' के टाइटल के साथ शुरू हुआ है। वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि जगह-जगह पुष्पा की खोज की जा रही है। टीजर में 'पुष्पा द रूल' की कहानी का नया रूप देखने को मिला। फिल्म की कहानी पहले भाग से भी ज्यादा रोमांचित होगी।

Kiara Advani: कियारा आडवाणी का एयरपोर्ट लुक देख फैंस हुए हैरान, पूछा- इतनी गर्मी में स्वेटर?

Pushpa 2 The Rule teaser released allu arjun first look out sukumar rashmika mandanna fahadh faasil film
'पुष्पा 2' का टीजर - फोटो : Social media

वीडियो में दिखाया गया है कि पुष्पा तिरुपति जेल से फरार हो गया है और पुलिस उसे ढूंढने के लिए जी-जान एक कर रही है। वीडियो में अल्लू अर्जुन की पहली झलक भी देखने को मिली है, जो काफी दमदार है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। तीन मिनट 14 सेकंड के इस टीचर के रिलीज होते ही कुछ ही देर में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं।



Malaika Arora : व्हाइट पर्ल साड़ी में क्वीन लगीं मलाइका, एक्ट्रेस के शाही लुक पर दिल हार बैठे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule teaser released allu arjun first look out sukumar rashmika mandanna fahadh faasil film
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा द राइज' का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिला था। अब 'पुष्पा द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन ऐसे किरदार में नजर आए थे, जो निडर हैं और लाल चंदन की तस्करी करते हैं। इसी के जरिए वह धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं।

Kartik Aaryan: कबीर खान की फिल्म पर इस महीने काम शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule teaser released allu arjun first look out sukumar rashmika mandanna fahadh faasil film
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले ही 'पुष्पा 2' का टीजर जारी कर अभिनेता के फैंस को सरप्राइज दिया गया है। बड़े पैमाने पर पुलिस पुष्पा की तलाश कर रही है। वहीं, पुष्पा के लिए जनसमर्थन को भी दिखाया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ फहद फासिल, रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ram Charan: इतने समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने वाले हैं राम चरण! जानिए आखिर क्या है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed