देशभर में इन दिनों साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज पार्ट वन का जलवा कायम है। 300 करोड़ का बिजनेस कर चुकी यह फिल्म साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म में दमदार अभिनय, एक्शन, डायलॉग्स और डांस ने लोगों का दिल जीत लिया। यही वजह है कि यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि पूरे देश में लोगों के सर चढ़कर बोल रही है। फिल्म का जादू लोगों पर अभी भी बरकरार है। ऐसे में इस फिल्म को सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा चुका है। लोगों को फिल्म की कहानी के साथ ही इसके किरदार भी बेहद पसंद आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म नजर आए किरदार इसके लिए पहली पसंद नहीं थे। फिल्म की स्टार कास्ट से पहले दूसरे कलाकारों को भी अप्रोच किया गया था। तो आइए जानते हैं कौन है वह कलाकार जिन्होंने ठुकराए पुष्पा फिल्म के किरदार-
Pushpa: ‘पुष्पाराज’ से लेकर ‘श्रीवल्ली’ तक इन किरदारों के लिए पहली पसंद नहीं थे ये कलाकार, पहले इन्हें ऑफर हुई थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:44 PM IST
सार
देशभर में इन दिनों साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज पार्ट वन का जलवा कायम है। 300 करोड़ का बिजनेस कर चुकी यह फिल्म साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन