फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: अभिनेता अमिताभ दयाल का निधन और सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 02 Feb 2022 07:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 02 Feb 2022 07:58 PM IST
सार

'कगार: लाइफ ऑन द एज' जैसी फिल्मों में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ दयाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Actor Amitabh Dayal passes away and Sunil Grover undergoes heart surgery read 10 news stories from the entertainment world
अमिताभ दयाल, सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

'कगार: लाइफ ऑन द एज' जैसी फिल्मों में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ दयाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 13 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि 2 फरवरी, 2022 को तड़के साढ़े चार बजे उन्होंने इस दुनिया का अलविदा कह दिया।उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता मृणालिनी पाटिली ने जानकारी दी है कि “दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। अमिताभ का परिवार छत्तीसगढ़ से है इसलिए अंतिम संस्कार से पहले उनके रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है।" तीन दिन पहले अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे।


 

Amitabh Dayal Death: अमिताभ दयाल का निधन, फिल्म 'कगार' में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ आ चुके हैं नजर
Filmy Wrap: Actor Amitabh Dayal passes away and Sunil Grover undergoes heart surgery read 10 news stories from the entertainment world
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram

द कपिल शर्मा शो में 'गुत्थी' और 'डॉ. मशहूर गुलाटी' की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन 'सुनील ग्रोवर' के स्वास्थ्य को लेकर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनील की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में 'हार्ट सर्जरी' हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थी और इसी के चलते उनकी सर्जरी होनी थी लेकिन शूटिंग की वजह से सर्जरी में देरी हुई।


Sunil Grover: सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार
Filmy Wrap: Actor Amitabh Dayal passes away and Sunil Grover undergoes heart surgery read 10 news stories from the entertainment world
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की हिट फिल्म में शुमार भूल भुलैया का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में आने के लिए बिल्कुल तैयार है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी स्टारर 'भूल भुलैया 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनीस बज्मी के निर्देशन बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने लिखा है। टी-सीरीज और सिने वन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार ने निर्मित किया है। पहले इस फिल्म में 'विद्या बालन' के मंजुलिका के किरदार में लौटने की चर्चाएं थीं लेकिन इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' की रिलीज आई सामने, मई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Actor Amitabh Dayal passes away and Sunil Grover undergoes heart surgery read 10 news stories from the entertainment world
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी है। ऐश्वर्या ने अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है .. भर्ती कराया गया। कृपया मास्क लगाएं, टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें। 2022 आ जाओ। देखते हैं तुम्हारे पास मेरे लिए और क्या-क्या है।" ऐश्वर्या के पोस्ट अपलोड करने के बाद से ही उनके दोस्त और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


Aishwaryaa Rajinikanth: कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं ऐश्वर्या रजनीकांत, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कही ये बात
विज्ञापन
Filmy Wrap: Actor Amitabh Dayal passes away and Sunil Grover undergoes heart surgery read 10 news stories from the entertainment world
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में बिग बॉस 15 के घर से बाहर हुईं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी सर्जरी करवा कर घर लौट चुकी हैं। सर्जरी के बाद देवोलीना ने घर लौटते ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को अपनी हेल्थ अपडेट दी थी। इसी बीच अब अभिनेत्री से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी अभिनेता विशाल सिंह ने देवोलीना के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही उनके फैंस भी काफी हैरान रह गए हैं। दरअसल अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर देवोलीना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि दोनों ने सगाई कर ली है।


Devoleena Engagement: देवोलीना और विशाल ने की सगाई, हीरे की अंगूठी देकर एक्टर ने शादी के लिए किया प्रपोज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed