फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut In Lock Up: कंगना रणौत के ‘लॉकअप’ में जाने की पूरी तैयारी, यहां पढ़िए पूरी हंगामेदार जानकारी

Wed, 02 Feb 2022 07:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 02 Feb 2022 07:26 PM IST
सार

12 साल पहले निर्माता एकता कपूर की फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ से रातोंरात हिंदी सिनेमा की ए लिस्टर हीरोइन बनीं अभिनेत्री कंगना रणौत की डिजिटल एंट्री भी एकता कपूर के शो से ही होने जा रही है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut In Lock Up: Complete preparations for Kangana Ranaut to go into Lockup read the full ruckus here
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

12 साल पहले निर्माता एकता कपूर की फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ से रातोंरात हिंदी सिनेमा की ए लिस्टर हीरोइन बनीं अभिनेत्री कंगना रणौत की डिजिटल एंट्री भी एकता कपूर के शो से ही होने जा रही है। इस शो की लॉन्चिंग के लिए मुंबई में गुरुवार को एक शानदार लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके आमंत्रण पत्र में हालांकि शो का नाम और इसके होस्ट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, ‘अमर उजाला’ को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस शो का नाम है ‘लॉकअप’ और इसे होस्ट करने की जिम्मेदारी कंगना रणौत उठाने जा रही हैं। ये कंगना रणौत का डिजिटल डेब्यू भी होगा। शो की थीम कुछ कुछ ‘टेंपटेशन आइलैंड’ जैसी होगी जिसमें कुछ नामी गिरामी चेहरों को एक द्वीप पर रखा जाएगा और उन पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी शो की होस्ट की।



Kangana Ranaut In Lock Up: Complete preparations for Kangana Ranaut to go into Lockup read the full ruckus here
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल बुधवार को एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उनकी कंपनी के इस नए रियलिटी शोकी तरफ इशारा किया गया। एकता कपूर ने वीडियो में उन बातों पर बातें की जो इस शो को लेकर मनोरंजन जगत में हो रही हैं। उन्होंने साफ किया कि इस शो में नाच गाना तो बिल्कुल नहीं होगा। शो की होस्ट के बारे में भी उन्होंने कुछ नहीं बताया और बस इतना कहा कि इसके बारे में दर्शकों को जल्द पता चलेगा। साथ ही एकता ने ये भी जोड़ा कि ये डेब्यू ऐसा होगा जिसका इंतजार उनके समेत पूरी दुनिया कर रही हैं।

Kangana Ranaut In Lock Up: Complete preparations for Kangana Ranaut to go into Lockup read the full ruckus here
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

सूत्र बताते हैं कि रियलिटी शो ‘लॉकअप’ को कंगना रणौत ही होस्ट करने जा रही हैं। अपने इस नए रोल को लेकर कंगना काफी उत्साहित भी हैं। बताते हैं कि कंगना ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक पोस्ट भी साझा कर दिया था लेकिन इसे तुरंत ही डिलीट भी कर दिया गया। शो की गुरुवार को होने वाली लॉन्चिंग के निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके हैं। शो का प्रसारण एकता कपूर के चर्चित ऐप आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर एक साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut In Lock Up: Complete preparations for Kangana Ranaut to go into Lockup read the full ruckus here
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

जानकारी के मुताबिक रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में तमाम नामी गिरामी चेहरों को एक निर्जन द्वीप पर छोड़ दिया जाएगा और उन्हें वहां रहते हुए कुछ टास्क करने होंगे। इन कलाकारों को ऐसे माहौल में रखा जा रहा है जहां उनके कदम बहकने और मन मचलने की पूरी आशंकाएं और संभावनाएं दोनों हैं। ऐसे में इन पर नजर रखने और इन्हें कायदे से रखने की जिम्मेदारी शो की होस्ट कंगना रणौत को दी गई है। बाहरी दुनिया से शो के प्रतिभागियों का संपर्क सिर्फ शो के होस्ट के जरिये ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Kangana Ranaut In Lock Up: Complete preparations for Kangana Ranaut to go into Lockup read the full ruckus here
एकता कपूर - फोटो : instagram/ektarkapoor

 

वेब स्पेस में सेमी पोर्न कॉन्टेंट दिखाते रहे ओटीटी ऐप्स आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर दोनों की ये अपनी छवि सुधारने और अपनी ब्रांड वैल्यू दुरुस्त करने की बड़ी कोशिश हैं। हालांकि, इस बात के पूरे संकेत मिल रहे हैं कि ये शो दोनों ऐप्स की पुरानी पहचान से बिल्कुल अलग नहीं होगा। खुद एकता कपूर ने अपने वीडियो के साथ एक अस्वीकरण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि शो में जो भी दिखाया जाएगा उसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed