फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: अनन्या पांडे का सिजलिंग लुक, दिलकश अदाओं से लूटा फैंस का दिल

Wed, 02 Feb 2022 06:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday Shared Pictures In Super sizzling Look fans says How beautiful you are
ananya panday - फोटो : ananyapanday/instagram

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं और प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं, लेकिन वह इस बीच अपने फैंस के साथ अपडेट रहना नहीं भूलती हैं। अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस समय अनन्या की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका सिजलिंग लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। अनन्या पांडे ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Ananya Panday Shared Pictures In Super sizzling Look fans says How beautiful you are
ananya panday - फोटो : ananyapanday/instagram

हाल ही में अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'गहराइयां' का प्रमोशन करने बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थी और इस दौरान उन्होंने पिंक और ऑरेंज कलर की ड्रैस कैरी की थी। अब इस ड्रैस में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक स्टनिंग लग रहा है।

Ananya Panday Shared Pictures In Super sizzling Look fans says How beautiful you are
ananya panday - फोटो : ananyapanday/instagram

अनन्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, कैंडी क्रशिन। इसी के साथ कैप्शन में उन्होंने 11 फरवरी को गहराइयां फिल्म की रिलीज के बारे में भी जानकारी दी। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'गहराइयां' शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने बनाया है। गहराइयां में अनन्या के अपोजिट एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे, जिनका दीपिका के साथ लव ट्रायएंगल दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday Shared Pictures In Super sizzling Look fans says How beautiful you are
ananya panday - फोटो : ananyapanday/instagram
इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस एक के बाद एक दिल वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आईने में खुद को देखो और नोटिस करने से न डरें कि आप कितनी खूबसूरत हो। इसी तरह एक प्रशंसक ने लिखा, यू आर सो प्रिटी। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed