{"_id":"61fa7c387fbbe967b10bc680","slug":"social-media-after-ibrahim-ali-khan-now-palak-tiwari-dance-video-with-varun-dhawan-went-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: फिर चर्चा में आईं पलक तिवारी, वरुण धवन के साथ डांस करते वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: फिर चर्चा में आईं पलक तिवारी, वरुण धवन के साथ डांस करते वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 02 Feb 2022 06:12 PM IST
सार
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ स्पॉट होने के बाद से ही दोनों के लिंकअप की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी।
विज्ञापन
1 of 5
पलक तिवारी, वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान के साथ स्पॉट होने के बाद से ही दोनों के लिंकअप की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। इस वजह से पलक सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही थीं। इसी बीच अब यह स्टारकिड एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, पलका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर पलक सुर्खियों में हैं।
इस वीडियो में पलक बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में पलक लाल रंग की शॉर्ट शिमरी ड्रेस में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। तो वहीं, अभिनेता वरुण धवन भी नीले रंग की टीशर्ट और ब्लैक जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ही एक- दूसरे के साथ ताल से ताल मिला कर नाचते दिखाई दे रहे हैं।
2 of 5
पलक तिवारी, वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को देख यूजर्स ने तरह- तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों का मानना है कि वरुण और पलक किसी नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वरुण और पलक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की सच्चाई सामने नहीं आई है।
3 of 5
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं है जब पलक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरतीं नजर आई हो। इससे पहले पलक तिवारी को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त एक ही कार में वापस गए थे। हालांकिं, मीडिया को सामने देखते ही पलक ने अपना चेहरा छिपा लिया था। पलक और इब्राहिम को साथ देख सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : instagram/palaktiwarii
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक मनोरंजन जगत में एंट्री कर चुकी हैं। वह मशहूर सिंगर हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो बिजली- बिजली में नजर आई थीं। इस वीडियो में अपने अंदाज से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद भी आया था। इस गाने में नजर आने के बाद से ही पलक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई हैं।
इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने को भी तैयार हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वेस्टर्न आउटफिट पलक जितनी हॉट लगती हैं उतनी ही खूबसूरत एथनिक ड्रेस में भी लगती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।