शमिता शेट्टी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद शमिता शेट्टी जमकर पार्टी कर रही हैं। बीती रात शिल्पा ने अपनी बहन के लिए एक बर्थडे पार्टी आयोजित की। जिसमें शमिता के कई दोस्त भी शामिल हुए। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा भी नजर आए।
Shamita Shetty Birthday: बहन शमिता के लिए शिल्पा शेट्टी ने रखी बर्थडे पार्टी, राकेश समेत इन सितारों ने जमाई महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक आलीशान होटल में उनकी बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज की गई जिसमें शमिता शेट्टी को रेड कलर की ड्रेस पहने स्पॉट किया गया। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हुए थे। वहीं शिल्पा ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। दोनों बहने बहुत खूबसूरत लग रही थीं। राखी सावंत के पति रितेश भी इस पार्टी का हिस्सा बने।
ये पार्टी शिल्पा ने अपनी बहन के बर्थडे के लिए रखी थी। बिग बॉस 15 का हिस्सा रहीं कंटेस्टेंट रश्मि देसाई भी शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। वहीं राजीव अदातिया भी पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे।
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें शमिता एक चॉकलेट केक काटती नजर आ रही हैं। शमिता ने मंगलवार रात अभिनेता राकेश बापट के साथ अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के लिए अभिनेत्री ने एक साइड स्लिट वाली एक सिल्वर ड्रेस पहनी थी। राकेश ने सोशल मीडिया पर शमिता के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे लव।' गौरतलब है कि राकेश और शमिता बिग बॉस ओटीटी के बाद रिलेशन में आए थे।
शिल्पा की रखी हुई पार्टी में प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज भी शरीक हुए। हालांकि बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश इस पार्टी में नजर नहीं आईं। शमिता और तेजस्वी में शो के दौरान खूब लड़ाई झगड़े हुए थे।