सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rashmika Mandanna: लाल ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं रश्मिका, नेटिजन्स बोले- जब ठीक से बैठ नहीं सकती तो....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Jul 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Pushpa Movie Actress Rashmika Mandanna trolled for his Red thigh high slit dress
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म 'पुष्पा' में अपने छोटे से रोल से ही लोगों को काफी प्रभावित किया था। दक्षिण भारत में धमाल मचाने के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के एक इवेंट में देखा गया। यहां वह फोटोग्राफर को पोज दे रही थीं। हालांकि इस दौरान वह अपनी ड्रेस की वजह से वह थोड़ी असहज नजर आ रही थीं।
Trending Videos
Pushpa Movie Actress Rashmika Mandanna trolled for his Red thigh high slit dress
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रेस में असहज आईं नजर

इस इवेंट की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रश्मिका पैपराजी के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान अपनी ड्रेस की वजह से वह थोड़ी असहज लग रही हैं। एक्ट्रेस ने लाल रंग की हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी है जिसमें वह काफी सुंदर नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज कुछ लोगों को पसंद आ रहा है तो कुछ इस ड्रेस पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa Movie Actress Rashmika Mandanna trolled for his Red thigh high slit dress
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

इन फोटोज और वीडियोज के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। कई नेटिजन्स रश्मिका को उनके बोल्ड आउटफिट की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे इस लड़की के लिए बहुत अफसोस हो रहा है, आप देख सकते हैं वो कितनी असहज है।' एक अन्य ने लिखा, 'ऐसी पोशाक क्यों पहनो जिसमें तुम ठीक से बैठ भी नहीं सकते।' वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बहन अगर इतना असहज महसूस कर रही तो पहना ही क्यों?'

Pushpa Movie Actress Rashmika Mandanna trolled for his Red thigh high slit dress
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आएंगी नजर

गौरतलब है कि रश्मिका साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में उनके 'सामी-सामी' गाने का हुक स्टेप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। दक्षिण के अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड के कई प्रोजक्ट पर काम कर रही हैं। वह रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल', सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'मिशन मजनू' और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ 'अलविदा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2' में भी काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed