पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' ने धमाल मचा दिया था। न केवल फिल्म के गाने बल्कि अल्लू अर्जुन का स्टाइल, हावभाव और संवाद भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे। यही कारण है कि 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस हफ्तों में 313.8 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया था। जो लोग किसी कारणवश अल्लू अर्जुन का स्वैग सिनेमाघरों नहीं देख पाए थे उन लोगों के लिए मेकर्स ने फिल्म को विभिन्न भाषाओं में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया थी। वहीं अब मेकर्स नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। जी हां, अब अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' जल्द ही यूट्यूब पर मुफ्त में स्ट्रीम होने वाली है। दर्शक 'पुष्पा द राइज' को फ्री में कब और कहां देख सकेंगे यह जानने के लिए पढ़िए हमारी खबर...
Pushpa The Rise: खुशखबरी! फ्री में स्ट्रीम होगी 'पुष्पा द राइज', जानिए कब और कहां आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?
पुष्पा के प्रशंसक 14 अगस्त से YouTube पर हिंदी में फिल्म को मुफ्त में स्ट्रीम कर सकेंगे। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स ने फिल्म के एक वीडियो को शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक पुष्पा रविवार 14 अगस्त को रात 8 बजे से यूट्यूब पर हिंदी में स्ट्रीम होगी।
कब शुरू होगी पुष्पा 2 की शूटिंग?
तेलुगू फिल्म उद्योग के निर्माताओं ने सभी फिल्म की शूटिंग को रोकने का फैसला किया है। निर्माताओं का कहना है कि जब तक बजट में बढ़ौतरी, बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट, टिकट की कीमत आदि पर चर्चा नहीं होगी है तब तक फिल्मों पर काम भी शुरू नहीं होगा। यही कारण है कि अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित पुष्पा: द राइज का सीक्वल पुष्पा: द रूल की शूटिंग रोक दी गई है। वाई रविशंकर ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा, "हमारे यहां प्रोड्यूसर्स की हड़ताल चल रही है। एक बार हड़ताल खत्म हो जाने के बाद, हम अगस्त के अंत तक या जब भी हड़ताल खत्म हो जाएगी, हम शूटिंग शुरू कर देंगे।"
बदल जाएगा अल्लू अर्जुन का लुक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, "अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए अपने लुक के साथ कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं। पहले लुक में टैटू और दूसरे में पीअरसिंग के साथ प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने लुक की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड करने का भी निर्णय लिया है क्योंकि अभिनेता यह देखना चाहते हैं कि लोग उनके अलग-अलग लुक पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन का इरादा पुष्पा: द राइज़ में अपने लुक को रॉ रखने का है। हालांकि, इस बार वह फिल्म के लिए अपने पूरे लुक में एक स्टाइल जोड़ना चाहते हैं। हालांकि अब तक अभिनेता ने अपना लुक फाइनल नहीं किया है।"
दस भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स फिल्म 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट को बहुत बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। शंकर ने बताया कि अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स इस फिल्म को 10 भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके अलावा, एक रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स प्रमोशन के बजट को भी पांच गुना तक बढ़ा सकते हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में लगभग 50 करोड़ तक खर्च होंगे और यह फिल्म साल 2023 तक रिलीज होगी। बता दें कि पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा था कि 'पुष्पा द रूल' 2022 के अंत तक रिलीज हो जाएगी