फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa-The Rule: 'पुष्पा-2' के रास्ते का कांटा बनी यश की 'केजीएफ चैप्टर 2', निर्देशक ने रोकी फिल्म की शूटिंग

Sat, 23 Apr 2022 05:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 23 Apr 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
Pushpa the rule: director Sukumar wants visual upscaling of Allu Arjun Pushpa 2 post KGF Chapter 2 success
पुष्पा बनाम केजीएफ चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर-2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 268.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना लिया है। केजीएफ के सीक्वल की रिकॉर्ड तोड़ सफलता को देखते हुए, 'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल की शूटिंग रोक दी गई है।

Pushpa the rule: director Sukumar wants visual upscaling of Allu Arjun Pushpa 2 post KGF Chapter 2 success
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा के पहले भाग की सफलता के बाद, फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग तेज गति से हो रही थी। लेकिन अब फिल्म के निर्देशन सुकुमार के अनुरोध पर हैदराबाद में हो रही पुष्पा पार्ट 2 की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है।

Pushpa the rule: director Sukumar wants visual upscaling of Allu Arjun Pushpa 2 post KGF Chapter 2 success
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्र ने खुलासा किया है कि "पुष्पा पार्ट 2 को पहले भाग से भी ज्यादा सफल बनाने के लिए मेकर्स ने पुष्पा: द रूल की बड़े पैमाने पर प्लानिंग की थी। सभी की उम्मीदों से परे जब पहला भाग इतना सफल हुआ, तो दूसरे भाग का बजट बढ़ा दिया गया और एक्शन दृश्यों में सुधार कर दिया गया। लेकिन अब केजीएफ - चैप्टर 2 की सफलता को देखने के बाद निर्देशक सुकुमार फिल्म में और बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa the rule: director Sukumar wants visual upscaling of Allu Arjun Pushpa 2 post KGF Chapter 2 success
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल पुष्पा के दूसरे भाग की शूटिंग रोक दी गई है। वहीं खबर आ रही है कि फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन, इसी बीच अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं, जबकि पुष्पा 2 की कहानी को एक बार फिर एडिट टेबल पर ला दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed