फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म का ऑफर ठुकरा चुका है ये एक्टर, अब बढ़ाने आ रहा सैफ की बेटी की मुश्किलें

Sat, 24 Mar 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan final for willian role in rohit shetty film simmba
सारा अली खान

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' की पूरी कास्ट फाइनल हो गई है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रणवीर के अपोजिट सारा अली खान को लेने की घोषणा की थी। खबरों की मानें तो अब एक एक्टर सारा और रणवीर की दिक्कतें बढ़ाने आ गया है।

R Madhavan final for willian role in rohit shetty film simmba
आर माधवन

स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में विलेन के रोल में आर माधवन को लिया गया है। माधवन दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। हाल ही में माधवन अमेजन प्राइम की वेब सिरीज 'ब्रीथ' में नजर आए थे।

R Madhavan final for willian role in rohit shetty film simmba
आर माधवन

साल 2016 में माधवन की फिल्म 'साला खड़ूस' आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। अब वो 'सिंबा' में विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे। 'सिंबा' साउथ की फिल्म 'टेंपर' का रिमेक है। इसमें प्रकाश राज ने विलेन का रोल निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan final for willian role in rohit shetty film simmba
आर माधवन

बता दें कि इससे पहले आर माधवन को ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खां' ऑफर की गई थी। इसमें माधवन को ऐश्वर्या के लव इंट्रेस्ट का रोल निभाना था। लेकिन माधवन ने मेकर्स से 15 दिन की शूट के लिए 1.5 करोड़ रुपए मांग लिए। यह रकम मेकर्स को ज्यादा लगी। इसलिए उनकी जगह राजकुमार राव को कास्ट किया गया।

विज्ञापन
R Madhavan final for willian role in rohit shetty film simmba
आर माधवन

वहीं इस बारे में माधवन का कहना था कि डेट ना होने के चलते वो ओमप्रकाश मेहरा की 'फन्ने खां' नहीं कर पाए। हाल ही में माधवन के कंधे की सफल सर्जरी हुई थी। फिलहाल सिंबा में माधवन का रोल फाइनल हो चुका है। खबरों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन का भी कैमियो रोल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed