{"_id":"61c1b9af5d10ed0f6075dcab","slug":"r-madhavan-is-preparing-to-make-his-son-the-olympic-champion-shifted-to-dubai-with-wife-and-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैयारी जीत की: बेटे को ओलंपिक चैंपियन बनाने की तैयारी में जुटे आर माधवन, पत्नी और बेटे संग दुबई हुए शिफ्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैयारी जीत की: बेटे को ओलंपिक चैंपियन बनाने की तैयारी में जुटे आर माधवन, पत्नी और बेटे संग दुबई हुए शिफ्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 21 Dec 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वेदांत के साथ आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के खेल प्रेम से तो सभी वाकिफ है। खेल के लिए उनका यह लगाव और जुनून उनके बेटे में साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि अब माधवन अपने बेटे वेदांत को ओलंपिक चैंपियन बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वेदांत को अच्छी सुविधा और प्रशिक्षण दिलाने के लिए वह दुबई शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल 16 साल के वेदांत पहले से ही नेशनल स्विमिंग मेडलिस्ट हैं।
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ फेम अभिनेता माधवन चाहते हैं कि उनके बेटे को सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता ओलंपिक के लिए सारी सुविधाएं मिले। इस बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपनी पत्नी सरिता बिरजे और बेटे वेदांत के साथ दुबई में है। माधवन ने आगे बताया था कि मुंबई में सभी बड़े स्विमिंग पूल या तो कोरोना की वजह से बंद है या वहां पर सही सुविधाएं नहीं है। इसलिए हम दुबई में वेदांत के साथ रहेंगे, जहां वह बड़े पुल में ट्रेनिंग ले सकेगा।
2 of 5
बेटे के साथ आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधवन ने बताया कि वेदांत ओलंपिक के अपने सपने को सच करने में जुटा हुआ है और उसकी इस कोशिश में सरिता और मैं हमेशा उसके साथ हैं। वहीं, वेदांत के बॉलीवुड में डेब्यू के बारे में भी माधवन ने बात की। इस बारे में उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से मानना यही है कि बच्चा जीवन में जो करना चाहता है, उसे वही करने दें।
3 of 5
आर. माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा कि वह पूरी दुनिया में स्विमिंग चैंपियनशिप जीत रहा है और हमें गौरवान्वित कर रहा है। हम इससे बहुत खुश हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने सभी स्टार माता-पिता को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भी अपने बच्चों को उड़ने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेदांत माधवन
- फोटो : social media
माधवन ने आगे कहा कि मुझे वेदांत के एक्टर ना बनने का कोई पछतावा नहीं है। उसका चुना हुआ प्रोफेशन मेरे लिए अपने करियर से कई ज्यादा महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि वेदांत ने अक्टूबर में जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में महाराष्ट्र के लिए कुल 7 पदक अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
वेदांत माधवन
- फोटो : social media
इस प्रतियोगिता में उन्होंने बेंगलुरु के बसवनगुड़ी एक्वेटिक सेंटर में आयोजित स्विमिंग चैंपियनशिप में 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। वेदांत की इस उपलब्धि पर फैंस समेत कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए माधवन को बधाई दी थी। साथ ही बेटे की अच्छी परवरिश के लिए अभिनेता की तारीफ भी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।