फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Release: सिनेमाघरों से ओटीटी तक नई फिल्मों और सीरीज की धूम, आज मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज

Fri, 01 Jul 2022 11:28 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 01 Jul 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
R madhavan Rocketry The Nambi Effect to Aditya roy Kapur Rashtra Kavach Om stranger things 4 Major Ranga Ranga Vaibhavanga thiruchitrambalam released on 1 july
शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती हैं। अगर आप इस वीकएंड को और भी मनोरंजक बनाने की सोच रहे हैं, तो हमने आपके लिए लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट की मदद से आप वीकएंड पर अपनी वॉच लिस्ट में कई नए शोज और फिल्में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस शुक्रवार कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनका आप सिनेमाघरों या फिर घर बैठे ओटीटी पर ही लुत्फ उठा सकते हैं।

R madhavan Rocketry The Nambi Effect to Aditya roy Kapur Rashtra Kavach Om stranger things 4 Major Ranga Ranga Vaibhavanga thiruchitrambalam released on 1 july
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का नाम- रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रॉकेट्री की कहानी इसरो के वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में आर माधवन ने अभिनय के साथ इसका निर्देशन की कमान भी संभाली है। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान और साउथ के अभिनेता सूर्या भी कैमियो करते नजर आएंगे।

R madhavan Rocketry The Nambi Effect to Aditya roy Kapur Rashtra Kavach Om stranger things 4 Major Ranga Ranga Vaibhavanga thiruchitrambalam released on 1 july
राष्ट्र कवच ओम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम- राष्ट्र कवच ओम
कपिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'राष्ट्र कवच ओम' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। फिल्म एक पैरा कमांडो की कहानी है, जो अपने अतीत के सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। इसमें आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
R madhavan Rocketry The Nambi Effect to Aditya roy Kapur Rashtra Kavach Om stranger things 4 Major Ranga Ranga Vaibhavanga thiruchitrambalam released on 1 july
डी ब्लॉक - फोटो : social media
फिल्म का नाम- डी ब्लॉक
विजय कुमार राजेंद्रन द्वारा निर्देशित यह एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अवंतिका मिश्रा, अरुलनिथी, ईरुमा सानी और कारु पलानीअप्पन ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, फिल्म की कहानी एक कॉलेज में हुई सत्य घटना पर आधारित है।
विज्ञापन
R madhavan Rocketry The Nambi Effect to Aditya roy Kapur Rashtra Kavach Om stranger things 4 Major Ranga Ranga Vaibhavanga thiruchitrambalam released on 1 july
थिरुचित्राम्बलम  - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- थिरुचित्राम्बलम 
यह एक तमिल फिल्म है, जिसमें धनुष मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मिथुन जवाहर के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रकाश राज, राशी खन्ना, नित्या मेनन, प्रिया भवानी शंकर और भारती राजा नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed