फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय,जॉन ही नहीं 'बाहुबली' से भी भिड़ सकते हैं माधवन,साइंटिस्ट बनकर देंगे टक्कर

Mon, 28 Jan 2019 09:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 28 Jan 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan wants to release his film Rocketry with John Abraham Akshay Kumar and prabhas film
R Madhavan - फोटो : file photo
मशहूर इसरो साइंटिस्ट नंबी नारायणन की बायोपिक 'रॉकेटरी-द नंबी इफेक्ट' की शूटिंग में दिन रात व्यस्त निर्देशक-अभिनेता आर. माधवन अपनी इस महात्वाकांक्षी फिल्म को इस साल स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज करने की तैयारी में जुट गए हैं। नंबी नारायणन को इस साल भारत सरकार ने पद्मभूषण पुरस्कार देने का फैसला किया है।
R Madhavan wants to release his film Rocketry with John Abraham Akshay Kumar and prabhas film
r madhavan - फोटो : file photo
इसके ऐलान के बाद से ही माधवन को तमाम कॉरपोरेट मीडिया घरानों से रोज फोन आ रहे हैं। अब तक हिंदी पट्टी में अनजान रहे नंबी नारायणन की ये कहानी एकदम से मीडिया की सुर्खियां बन गई है। सोशल मीडिया पर माधवन और नंबी नारायणन के लुक्स को लेकर लाखों मीम्स बन चुके हैं। 
 
R Madhavan wants to release his film Rocketry with John Abraham Akshay Kumar and prabhas film
r madhavan - फोटो : file photo
माधवन के करीबी सूत्र बताते हैं कि रॉकेटरी की शूटिंग का काम तकरीबन पूरा होने वाला है। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में एक साथ बन रही फिल्म रॉकेटरी की कहानी का फोकस नंबी नारायणन से जुडा कथित जासूसी कांड है जिसके चलते उन्हें केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में सीबीआई की जांच में नंबी नारायणन निर्दोष पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan wants to release his film Rocketry with John Abraham Akshay Kumar and prabhas film
आर माधवन - फोटो : file photo
बात करें आर. माधवन की 'रॉकेटरी-द नंबी इफेक्ट' की तो अगर यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होती है तो इस फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर सीधे जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस, अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म साहो से हो सकता है। 
विज्ञापन
R Madhavan wants to release his film Rocketry with John Abraham Akshay Kumar and prabhas film
R Madhavan - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो यह तीनों फिल्में इस साल 15 अगस्त पर रिलीज होंगी। इसके पहले 9 अगस्त और इसके बाद 23 अगस्त की तारीखों पर अभी तक किसी बड़ी फिल्म की रिलीज का ऐलान नहीं हुआ है। 30 अगस्त को दंगल फेम निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हो रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed