फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Railway Men: माधवन की सीरीज 'द रेलवे मेन' की अभी से बनी हाइप, शिव रवैल के निर्देशन की पहली परीक्षा

Mon, 13 Nov 2023 07:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 13 Nov 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
R madhvan upcoming web series the railway men Directed by Shiv Rawail created Good hype details inside
रेलवे मैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोपाल गैस कांड पर आधारित अभिनेता आर माधवन की वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' की कहानी चार रेल कर्मियों के साहस की कहानी है जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर गैस कांड में फंसे लोगों को बचाया था। इस सीरीज में आर माधवन के अलावा इरफान खान के बेटे बाबिल खान, दिव्येंदु शर्मा और के के मेनन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यशराज फिल्म्स की इस सीरीज का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह आर माधवन की यह तीसरी वेब सीरीज है। आर माधवन का मानना है कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म की क्षमता को अच्छी तरह से समझ गए हैं इसलिए जब अच्छी सीरीज में काम करने का मौका मिलता है तो उसमें काम करने का मौका नहीं गंवाना चाहते हैं। यह सीरीज 18 नवम्बर  को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 

R madhvan upcoming web series the railway men Directed by Shiv Rawail created Good hype details inside
ब्रीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता आर माधवन ने ओटीटी पर अभिनय की शुरुआत अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘ब्रीद’ से की। इस सीरीज में आर माधवन ने एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई थी जो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए खूनी बन जाता है। आर माधवन मानते हैं कि यह भूमिका भले ही निगेटिव थी, लेकिन एक पिता के जरिए से देखे तो उसने जो भी किया सही किया। जब बेटा जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रहा हो तो एक पिता सिर्फ यही सोचता है कि बेटे की जान कैसे बचाई जाए। इस सीरीज के माध्यम से कहीं ना कहीं इस बात पर प्रकाश डाला गया था कि अपनों को बचाने का केवल एक रूल होता है कि कोई ब्लडी रूल नहीं होता।

R madhvan upcoming web series the railway men Directed by Shiv Rawail created Good hype details inside
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस किरदार को आर माधवन ने बहुत ही सहज तरीके से निभाया था और इस किरदार में उनकी काफी प्रशांश हुई थी। आर माधवन कहते हैं, 'जब इस सीरीज का ऑफर आया था तो इसकी कहानी सुनकर मैं काफी आश्चर्यचकित था। काफी लंबे समय से ओटीटी पर डेब्यू करने की सोच रहा था और मुझे लगा कि यह सही मौका होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
R madhvan upcoming web series the railway men Directed by Shiv Rawail created Good hype details inside
डीकपल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘ब्रीद’ के बाद आर माधवन की दूसरी वेब सीरीज रही ‘डीकपल्ड’। पति पत्नी के रिश्ते पर आधरित इस सीरीज में पति-पत्नी के रिश्तों पर नजर डाली गई कि कई बार पति पत्नी  के बीच  तनाव की वजह से बातचीत कम, झगड़े ज्यादा होते हैं । समय रहते रिश्तों को न संभाल जाए तो  तलाक की नौबत तक आ जाती है । पति-पत्नी के इसी  रिश्ते पर 'डीकपल्ड' की कहानी आधारित थी जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। 

विज्ञापन
R madhvan upcoming web series the railway men Directed by Shiv Rawail created Good hype details inside
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस सीरीज में आर माधवन ने लेखक आर्या की भूमिका निभाई थी। माधवन की पत्नी की भूमिका सुरवीन चावला ने निभाई थी जो एक वेंचर कैपिटलिस्ट है. दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है लेकिन अपनी संतान की वजह से दोनो एक छत के नीचे रहते हैं। आर्या की हरकतों और आदतों  से उनकी पत्नी तंग आ चुकी है। बात में कमियां निकालना, हर चीज को आलोचनात्मक नजरिए से देखना, बिना किसी की परवाह किए हर मामले में अपनी राय रखना, लोगों से बहस करना, आर्या की आदत बन चुकी है। आर माधवन ने इस किरदार को उतनी ही सहजता से निभाया था जितना सहज वह असल जीवन में दिखते हैं। एक लेखक की भूमिका में उन्होंने अद्भुत काम किया है, जो अपने मन की बात कहने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed