फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अमिताभ बच्चन से राजकुमार ने कहा था- 'आपके सूट के कपड़े से मैं घर के पर्दे सिलवाना चाहता हूं'

Wed, 07 Oct 2020 10:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 07 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Raaj Kumar Birth Anniversary: Amitabh bachchan And Raaj Kumar Funny Incident
राज कुमार, अमिताभ - फोटो : File Photo

हिंदी सिनेमा में राजकुमार का नाम एक बेबाक एक्टर के तौर पर लिया जाता है। राजकुमार पर्दे पर जितने बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। उनकी इस आदत की वजह से उस समय के कई स्टार्स परेशान रहते थे। अपने दौर में राजकुमार की आलोचना इसलिए भी होती थी कि वो अपने समकालीन एक्टर्स की बहुत हंसी उड़ाया करते थे। जीनत अमान से लेकर गोविंदा तक की वो हंसी उड़ा चुके थे। वहीं अमिताभ बच्चन भी उनसे नहीं बच पाए थे। ऐसे में आपको बताते हैं वो किस्सा।

Raaj Kumar Birth Anniversary: Amitabh bachchan And Raaj Kumar Funny Incident
राजकुमार - फोटो : File Photo

दरअसल एक बार किसी पार्टी में अमिताभ बच्चन बेहद खूबसूरत सूट पहनकर पहुंचे थे। उस पार्टी में राजकुमार भी मौजूद थे। ऐसे में जब राजकुमार ने अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की तो बिग बी को काफी अच्छा लगा। तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा, जहां से उन्होंने सूट खरीदा था। इससे पहले कि वे कुछ बोलते राजकुमार बोल पड़े- "दरअसल, मुझे कुछ पर्दे सिलवाने थे।" यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कराकर रह गए थे। हालांकि पूरी इंडस्ट्री राजकुमार की मजाकिया आदत से वाकिफ थी।

Raaj Kumar Birth Anniversary: Amitabh bachchan And Raaj Kumar Funny Incident
राजकुमार - फोटो : File Photo

राजकुमार मुंबई के माहिम थाने में काम करते थे और वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर बलदेव दुबे कुछ काम से आए। वे राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने उनसे अपनी फिल्म 'शाही बाजार' में बतौर एक्टर काम करने का ऑफर दिया। राजकुमार ने भी हां कर दी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raaj Kumar Birth Anniversary: Amitabh bachchan And Raaj Kumar Funny Incident
राजकुमार - फोटो : file photo

कहा जाता है राजकुमार को असल जिंदगी में समझ पाना बहुत मुश्किल था। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि तिरंगा फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने राजकुमार के साथ काफी समय बिताया था। जिससे उन्हें मालूम हुआ कि वे दिल के बहुत अच्छे थे। बस लोग उन्हें समझ नहीं पाए।

विज्ञापन
Raaj Kumar Birth Anniversary: Amitabh bachchan And Raaj Kumar Funny Incident
राज कुमार - फोटो : File Photo

राजकुमार का एक और किस्सा बताया जाता है, जंजीर फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन प्रकाश मेहरा की पहली पसंद नहीं थे। प्रकाश मेहरा राजकुमार को फिल्म में लेना चाहते थे। वह स्क्रिप्ट लेकर उनके पास पहुंचे। लेकिन राजकुमार ने उनसे कहा,

तुम्हारे पास से बिजनौरी तेल की बदबू आ रही है, हम फिल्म तो दूर तुम्हारे साथ एक मिनट और खड़ा होना बर्दाश्त नहीं कर सकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed