शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो चुके हैं। शाहिद ने केन घोष की फिल्म 'इश्क विश्क' (Ishq Vishk) से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद धीरे-धीरे इन्होंने सिनेमाजगत में अपनी मजबूत पकड़ बना ली। शाहिद कई हिट फिल्म दे चुके हैं जिसमें 'चुप चुप के', 'जब वी मेट', 'विवाह' शामिल हैं। शाहिद की हाल ही में कबीर सिंह फिल्म रिलीज हुई है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि शाहिद इन 16 साल में कई फिल्मों को ठुकरा चुके हैं। खास बात है कि यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। जानिए ऐसी कौन सी फिल्में हैं जिन्हें शाहिद ठुकरा चुके हैं।
16 साल में इन 5 हिट फिल्मों को ठुकरा चुके हैं शाहिद कपूर, अक्षय से लेकर रणबीर की फिल्में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांझणा
खबरों की मानें तो शाहिद कपूर को साल 2013 में आई 'रांझणा' फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद शाहिद कपूर थे। शाहिद उस वक्त 'आर राजकुमार' कर रहे थे जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।
रॉकस्टार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर से पहले 'रॉकस्टार' फिल्म शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी। शाहिद ने इस फिल्म को करने के इनकार कर दिया जिसके बाद रणबीर कपूर ने यह फिल्म की। इस फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था।
बैंग बैंग
इतना ही नहीं ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' भी शाहिद को ऑफर हो चुकी है। खबरों की मानें तो ऋतिक से पहले शाहिद को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। हालांकि शाहिद ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था।
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई
कहा जाता है कि अक्षय कुमार की 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म भी शाहिद को ऑफर हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म के लिए भी शाहिद ने मना कर दिया था।