{"_id":"5d2f70ee8ebc3e6d046f7458","slug":"radhika-apte-angry-reaction-on-the-wedding-guest-love-making-scene-leaked-with-dev-patel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल्ड सीन LEAK होने पर भड़कीं राधिका आप्टे, बोलीं- हम एक साइको समाज में रहते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोल्ड सीन LEAK होने पर भड़कीं राधिका आप्टे, बोलीं- हम एक साइको समाज में रहते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Radhika Apte
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राधिका आप्टे उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी पहचान दुनियाभर में है। उनके किरदार दूसरे अभिनेत्रियों से काफी अलग होते हैं। राधिका खुद को उस कलाकार की लिस्ट में रखती हैं जिसपर किसी तरह का कोई बंधन नहीं है, इसलिए उन्हें बोल्ड सीन देने से कोई गुरेज नहीं है। लेकिन हाल में जो हुआ उससे वो काफी दुखी हैं।
2 of 5
radhika apte, dev patel
- फोटो : social media
राधिका आप्टे इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म द वेडिंग गेस्ट को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ स्लमडॉग मिलिनेयर फेम देव पटेल भी हैं। बीते दिनों इस फिल्म की एक बोल्ड सीन लीक हो गया था, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
3 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
हाल में राधिका आप्टे ने एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया और इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। राधिका ने कहा कि फिल्म में उनके कई बेहतरीन सीन हैं लेकिन इस तरह का सीन लीक होना इस बात को दर्शाता है कि हम एक साइको समाज में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
radhika apte
- फोटो : social media
एक्ट्रेस ने कहा कि जो सीन लीक हुआ है उसमें मैं और देव पटेल दोनों हैं लेकिन इसे सिर्फ मेरे नाम पर वायरल किया जा रहा है। राधिका ने सवाल किया कि आखिर क्यों इस सीन को देव पटेल के नाम के साथ फैलाया नहीं जा रहा?
विज्ञापन
5 of 5
radhika apte
द वेडिंग गेस्ट की बात करें तो यह फिल्म 1 मार्च को रिलीज हुई थी। इसमें जिम सरभ की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन माइकल विंटरबॉटम ने किया है। यह अभी तक भारत में रिलीज नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।