{"_id":"5b90f5ae867a557f60165f58","slug":"radhika-apte-birthday-special-life-facts-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं राधिका आप्टे, प्रोड्यूसर ने पूछा था- 'क्या आप हीरो के साथ...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं राधिका आप्टे, प्रोड्यूसर ने पूछा था- 'क्या आप हीरो के साथ...'
Fri, 07 Sep 2018 08:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Radhika Apte
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राधिका आप्टे सोशल मीडिया पर हाल ही में उस समय चर्चा में आईं जब वो नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक तीन सीरीज 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' कर डालीं। वहीं नेटफ्लिक्स ने भी राधिका पर चुटकी लेते हुए कहा था कि 'राधिका आप्टे हर जगह हैं।' इस साल के शुरुआत में उनकी अक्षय कुमार के साथ 'पैडमैन' रिलीज हुई जो कि सुपरहिट रही थी। अब राधिका की जल्द आने वाली फिल्म 'अंधाधुन' है। राधिका आप्टे के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से।
2 of 5
radhika apte
राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था। अर्थशास्त्र और गणित में ग्रेजुएट राधिका आप्टे को बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक था। उन्होंने 8 सालों तक रोहिणी भाटे से कत्थक सीखा। राधिका आप्टे आज के दौर की ऐसी एक्ट्रेस में से एक हैं जो कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं।
3 of 5
Radhika Apte
ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी अच्छी लगती है अंदर से यहां कई बार उतना ही अंधेरा दिखता है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को यहां कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। राधिका आप्टे को फिल्म में रोल के लिए सेक्शुअली फेवर की डिमांड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
radhika apte
एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे ने कहा था कि 'मैं कास्टिंग काउच की बहुत सी घटनाओं के बारे में जानती हूं। कई लोगों को इसका सामना भी करना पड़ा है। एक बार एक साउथ के एक्टर ने मुझे मेरे रूम में फोन किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की। जब मैंने उसे खूब सुनाया तो बाद में उसने मुझसे लड़ाई की।'
विज्ञापन
5 of 5
Radhika Apte
राधिका आप्टे ने बताया कि 'एक बार एक प्रोड्यूसर का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि हम एक बॉलीवुड फिल्म करने रहे हैं और आप फिल्म के हीरो के साथ मीटिंग कर लें लेकिन आप उसके साथ सो तो लेंगी ना। प्रोड्यूसर की बात सुनकर मैंने उसे मना कर दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।