{"_id":"5b90dc99867a55013b10fd43","slug":"jwala-gutta-birthday-special-affair-rumors-with-azharuddin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संगीता बिजलानी से तलाक के बाद इस प्लेयर से जुड़ा था अजहरुद्दीन का नाम, आजीवन खेलने पर लगा था बैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संगीता बिजलानी से तलाक के बाद इस प्लेयर से जुड़ा था अजहरुद्दीन का नाम, आजीवन खेलने पर लगा था बैन
Fri, 07 Sep 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jwala gutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा अपने खेल को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं साथ ही वो स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। 7 सितंबर 1983 को महाराष्ट्र के वर्धा में जन्मीं ज्वाला गुट्टा का नाम विवादों से भी जुड़ चुका है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी की कुछ बातें बताते हैं।
2 of 5
ज्वाला गुट्टा
ज्वाला गुट्टा की मां येलन चीनी हैं वो खुद भी बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके पिता का नाम क्रांति गुट्टा है। ज्वाला के नाना चीन में एक बड़े पत्रकार रह चुके हैं। उन्होंने वर्धा में रहकर महात्मा गांधी की आत्मकथा का चीनी अनुवाद किया था। ज्वाला ने 4 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता हर रोज स्कूटर पर बैठाकर 40 किलोमीटर दूर स्टेडियम ले जाते थे।
3 of 5
ज्वाला गुट्टा
- फोटो : facebook
ज्वाला गुट्टा जब महज 14 साल की थीं तो अपना पहला नेशनल टूर्नामेंट जीता था। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से की लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक टिकी नहीं और शादी के 6 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद ज्वाला ने दोबारा शादी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jwala gutta
ज्वाला का नाम अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहा। साल 1996 में मॉडल और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता साल 2010 में खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए। संगीता बिजलानी से अलग होने के बाद अजहरुद्दीन और ज्वाला गुट्टा के बीच नजदीकियों की खबरें रहीं, हालांकि दोनों ने इस तरह की बातों को बकवास बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
jwala gutta
अफेयर की खबरों के बीच ज्वाला गुट्टा पर आजीवन प्रतिबंध भी लग चुका है। कोर्ट ने उन पर प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया था।13 बार नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीत चुकीं ज्वाला गुट्टा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।