पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान को याद कर रही हैं उनकी ऑनस्क्रीन बेटी, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'तेरी लाड़की मैं'

Mon, 08 Jun 2020 11:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 08 Jun 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
radhika madan share photo with irrfan khan and emotional post
इरफान खान, राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता इरफान खान के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं। अपनी फिल्मों के जरिए वो हमेशा यादों में रहेंगे। ऐसे में एक बार फिर इरफान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री राधिका मदान ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट किया है। 

radhika madan share photo with irrfan khan and emotional post
इरफान खान, राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में राधिका मदान ने इरफान की बेटी का किरदार निभाया था। राधिका ने फिल्म की एक तस्वीर साझा की जिसमें इरफान ने उन्हें गले से लगाया हुआ है। फोटो में पिता और बेटी के बीच प्यार को देखा जा सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Teri laadki mai . . ❤

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on

radhika madan share photo with irrfan khan and emotional post
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर के साथ राधिका ने लिखा- 'तेरी लाड़की मैं।' यह गाना 'अंग्रेजी मीडियम' का है जिसे करीना कपूर पर फिल्माया गया है। संगीतकार सचिन-जिगर की जोड़ी ने इसे संगीतबद्ध किया है और रेखा भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
radhika madan share photo with irrfan khan and emotional post
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका मदान की ये तस्वीर उनके इंस्टाग्राम पर देख प्रशंसक भावुक हो गए। यह इरफान खान की आखिरी फिल्म भी थी। फिल्म में एक बार फिर से उनका यादगार अभिनय देखने को मिला था। लॉकडाउन की वजह से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
radhika madan share photo with irrfan khan and emotional post
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को कैंसर की जंग लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया था। उस वक्त राधिका ने इरफान की कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'वह दुनिया के सबसे मजबूत इंसानों में से एक थे। एक फाइटर। उन्होंने मुझे और मेरे जैसे बहुत से लोगों को प्रेरणा दी है। एक ऐसा अभिनेता जिसने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बदल दिया।' 

सोनू सूद पर निशाना साधने वाले संजय राउत को इस फिल्ममेकर ने लिया आड़े हाथों, कहा- 'आपको तो जनता से पैसे...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed