पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

39 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा के निधन के बाद वायरल हुईं शादी की तस्वीरें, गर्भवती हैं पत्नी मेघना राज

Mon, 08 Jun 2020 10:52 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Jun 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
chiranjeevi sarja and meghana raj marriage photos Goes Viral After Actor Death meghana is Expecting
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का 7 जून को निधन हो गया। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसे लीं, वो 39 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर किया जाएगा। चिरंजीवी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही चिरंजीवी सर्जा और एक्ट्रेस मेघना राज की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

chiranjeevi sarja and meghana raj marriage photos Goes Viral After Actor Death meghana is Expecting
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें चिरंजीवी सर्जा की पत्नी और एक्ट्रेस मेघना राज गर्भवती हैं। सामने आई तस्वीरों में उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी शादी दो साल पहले ही हुई थी, दोनों ने 2 मई 2018 को शादी रचाई थी।

chiranjeevi sarja and meghana raj marriage photos Goes Viral After Actor Death meghana is Expecting
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

कैथलिक रीति-रिवाज से शादी करने के बाद कन्नड़ एक्टर्स चिरंजीवी सर्जा और मेघना राज ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की थी। देखें उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें...

विज्ञापन
विज्ञापन
chiranjeevi sarja and meghana raj marriage photos Goes Viral After Actor Death meghana is Expecting
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

10 सालों से मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा की दोस्ती थी, लेकिन यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। शादी में मेघना और चिरंजीवी के परिजनों के अलावा खास रिश्तेदार और लोग ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन
chiranjeevi sarja and meghana raj marriage photos Goes Viral After Actor Death meghana is Expecting
मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना राज ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट थिएटर से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले चिरंजीवी ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म 'वायुपुत्र' से डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed