लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकीं 'पंजाब की कटरीना' यानी शहनाज गिल यूं तो अक्सर अपने लुक्स और चुलबुले अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन पिछले काफी समय से जिस एक चीज की चर्चा पूरे भारत में हो रही है वह सिर्फ और सिर्फ उनकी लव लाइफ है। दरअसल, 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सलमान खान द्वारा मजाक किए जाने के बाद से शहनाज और डांसर राघव जुयाल के लिंकअप की खबरें सुर्खियों बटोर रही हैं। शहनाज संग इश्क के चर्चों के बीच अब राघव जुयाल ने एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।
Raghav Juyal: 'पंजाब दी कटरीना' संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं शादी कर चुका हूं, लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड में डेब्यू के साथ-साथ शहनाज की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। पिछले काफी समय से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शहनाज गिल अपने सह-कलाकार राघव जुयाल को डेट कर रही हैं। जहां पहले, शहनाज ने ऐसी अफवाहों को खारिज किया था, वहीं अब राघव ने भी इस बारे में खुल कर बात की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, राघव जुयाल से उनके और शहनाज गिल के बीच रिश्ते की अफवाहों के बारे में पूछा तो उन्होंने इन्हें खारिज कर दिया।
इंटरव्यू में बात करते हुए डांसर ने साफ किया कि शहनाज गिल और उनके बीच कुछ भी नहीं चल रहा है और वह सिंगल हैं। उन्होंने आगे कहा कि शहनाज और उन्होंने एक फिल्म के लिए साथ काम किया है और लोगों के लिए को-स्टार्स के साथ एक्टर्स के संबंधों पर सवाल उठाना स्वाभाविक है। राघव जुयाल ने कहा, 'हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं, मैं सिंगल हूं।'
अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने के बाद राघव जुयाल ने अपनी फिल्मों के बारे में भी बात की। अपकमिंग फिल्मों के बारे में खुलासा करते हुए राघव ने बताया कि कुछ महीनों में उनकी तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं और उन्होंने अपने काम से शादी कर ली है और अकेले रहना चाहते हैं। वह बोले, 'कुछ महीनों में मेरी तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं और मान लीजिए कि मैंने अपने काम से ही शादी कर ली है। मैं फिलहाल सिंगल रहना चाहता हूं और मेरे पास रिलेशनशिप में रहने का समय नहीं है।'
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन का शानदार अभिनय देख छलक गए थे इरफान खान के आंसू, कबीर खान ने किया खुलासा
आपको बता दें, राघव और शहनाज की डेटिंग की अफवाह तब शुरू हुई थी, जब दोनों 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन कर रहे थे। प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने बोला था कि, 'मैंने सेट पर दो लोगों के बीच एक केमिस्ट्री बनते देखी। लेकिन कुछ नहीं हुआ, कम से कम एक की तरफ से कुछ नहीं था। लेकिन दूसरा उत्सुक था।' इसके बाद से ही बॉलीवुड के गलियारों में सुरसुराहट शुरू हो गई थी कि राघव और शहनाज रिलेशन में हैं। गौरतलब है, शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में राघव जुयाल के साथ नजर आई थीं। फिल्म में पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी जैसे कलाकार भी शामिल थे।