फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत का लकी चार्म था ये सुपरस्टार, हर फिल्म में लेने की जिद करते थे

Mon, 17 Apr 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Mon, 17 Apr 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Raghuvaran, Rajinikanth's lucky charm, rajinikath unknown facts
रजनीकांत
रजनीकांत के स्टारडम से तो सभी वाकिफ हैं। आज उनका रुतबा ऐसा कि सिर्फ नाम से ही उनकी फिल्में चल जाती हैं और रिलीज के मौके पर कई दफ्तरों में छुट्टी भी कर दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रजनीकांत से भी बड़ा एक सुपरस्टार रहा जिसे साउथ की पूरी फिल्म इंडस्ट्री सलाम करती थी और रजनीकांत भी उन्हें अपना लकी चार्म मानते थे ?
Raghuvaran, Rajinikanth's lucky charm, rajinikath unknown facts
रजनीकांत
ये एक्टर थे रघुवरन। रघुवरन आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका ओहदा रजनीकांत के लिए सभी से ऊपर था। रजनीकांत ने रघुवरन के साथ कई फिल्मों में साथ काम किया। कहा जाता है कि रजनीकांत की जिस भी फिल्म में रघुवरन का रोल होता था वो फिल्म सुपरहिट हो जाती थी। रजनीकांत और रघुवरन ने जितनी भी फिल्मों में साथ काम किया वो सभी हिट रहीं। इन्हीं हिट फिल्मों की वजह से रजनीकांत रघुवरन को अपना लकी चार्म मानने लगे थे।
Raghuvaran, Rajinikanth's lucky charm, rajinikath unknown facts
रजनीकांत
खुद रजनीकांत ने इस बात को एक इंटरव्यू में कबूल किया था। 'बाबा' से लेकर 'बाशा' तक रजनीकांत की कई फिल्में रघुवरन की बदौलत हिट रहीं। रघुवरन के इसी गोल्डन टच को महसूस कर रजनीकांत ने निर्देशक शंकर से रघुवरन को फिल्म 'शिवाजी' में लेने की गुजारिश की और कहा कि रघुवरन को भी इस फिल्म में कोई रोल दिया जाना चाहिए। रजनीकांत के कहने पर रघुवरन को फिल्म में ले लिया गया और ये फिल्म जबरदस्त हिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raghuvaran, Rajinikanth's lucky charm, rajinikath unknown facts
रजनीकांत
शुरूआत में रघुवरन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने गंभीरता से नहीं लिया और ना ही उनके लिए बढ़िया किरदार लिखे। इसकी वजह से रघुवरन कैरेक्टर रोल में ही सीमित रह गए। लेकिन धीरे-धीरे रघुवरन ने अपने लिए ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया कि साउथ का हर सुपरस्टार उनके साथ काम करने के सपने देखता। रघुवरन ने अपने दौर के हर लीडिंग स्टार के साथ काम किया। अपने डायलॉग डिलिवरी के नायाब अंदाज और स्टाइल से रघुवरन जल्द ही लोगों के चहेते स्टार बन गए। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया और अपना परचम लहराया।
विज्ञापन
Raghuvaran, Rajinikanth's lucky charm, rajinikath unknown facts
रजनीकांत
प्रोफेशनल लेवल पर जहां रघुवरन स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तो वहीं निजी जिंदगी में एक बड़ा तूफान उनका इंतजार कर रहा था। कहा जाता है कि पत्नी के साथ उनकी काफी कलह चल रही थी जिसके चलते वो शराब और ड्रग्स के नशे में डूब गए। उनको पहले से ही डायबिटीज की बीमारी थी और ऐसे में शराब और ड्रग्स ने उनकी हालत और भी खराब कर दी। आखिर एक दिन वो इस दुनिया से चल बसे। उनकी मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed