{"_id":"58f094264f1c1bbc7fcf7e27","slug":"sanjay-dutt-sridevi-never-worked-with-each-other-sanjay-entered-sridevi-s-room-drunk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 17 Apr 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 के दशक में श्रीदेवी का चार्म खूब जोरों पर था जबकि संजय दत्त ने उस वक्त अपने करियर की शुरुआत ही की थी। दोनों के बीच किसी भी तरह का कोई कनेक्शन नहीं था बावजूद इसके श्रीदेवी और संजय दत्त ने आज तक कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। क्या आप जानते हैं क्यों ?
संजय दत्त श्रीदेवी
दरअसल इसके पीछे बड़ी वजह है 1983 में हुआ वो वाकया जिसने श्रीदेवी को हिलाकर रख दिया था और उसके बाद उन्होंने कभी संजय दत्त के साथ काम ना करने की कसम खाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक फिल्म से संजय को निकलवाने तक का फैसला कर लिया था।
ये भी पढें - एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम
ये भी पढें - एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम
संजय दत्त श्रीदेवी
ये बात तब की है जब श्रीदेवी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहीं थीं। संजय दत्त श्रीदेवी के बड़े फैन थे। जैसे ही उन्हें उनके दोस्त ने खबर दी कि श्रीदेवी जितेंद्र के साथ 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही हैं, वो बिना देर किए ही श्रीदेवी को देखने सेट पर ही पहुंच गए। उन दिनों संजय दत्त का वक्त अच्छा नहीं चल रहा था। उन्होंने खूब शराब पी रखी थी और ड्रग्स भी ले रखे थे और उसी हालत में उन्होंने फिल्म के सेट पर जाकर श्रीदेवी से मिलने का फैसला कर लिया था।
ये भी पढें - जब शर्मीले सनी ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किए बोल्ड सीन, मच गया था हंगामा
ये भी पढें - जब शर्मीले सनी ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किए बोल्ड सीन, मच गया था हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त श्रीदेवी
सेट पर जब श्रीदेवी नहीं दिखीं तो संजय दत्त ने वो कदम उठाया जिसकी वजह से श्रीदेवी का पारा भी हाई हो गया था। नशे में धुत संजय दत्त पर श्रीदेवी से मिलने का भूत इस कदर सवार था कि वो दनदनाते हुए श्रीदेवी के कमरे में ही घुस गए। श्रीदेवी को अंदाजा भी नहीं था कि ऐसे कोई धम्म से उनके कमरे में घुस जाएगा और वो भी ऐसी हालत में.....
ये भी पढें - शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, वो चीखी, 'क्या कोई कट बोलेगा ?'
ये भी पढें - शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, वो चीखी, 'क्या कोई कट बोलेगा ?'
विज्ञापन
संजय दत्त श्रीदेवी
संजय दत्त ने इसका जिक्र फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में भी किया था। संजय दत्त के मुताबिक, उन्होंने कमरे में घुसकर श्रीदेवी को क्या बोला और उनके साथ कैसे बिहेव किया वो उन्हें याद तो नहीं लेकिन उनके बर्ताव से श्रीदेवी बुरी तरह डर गईं थीं और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
ये भी पढें - अमिताभ बच्चन की कामयाबी देख चिढ़ गया था ये सुपरस्टार, कमरे में फूट फूट कर रोया था
ये भी पढें - अमिताभ बच्चन की कामयाबी देख चिढ़ गया था ये सुपरस्टार, कमरे में फूट फूट कर रोया था