रुहानी आवाज के मालिक राहत फतेह अली खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। पाकिस्तान के रहने वाले राहत जितना अपने देश में मशहूर हैं उससे कहीं ज्यादा उनकी फैन फॉलोइंग भारत में है। राहत हर साल 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
Rahat Fateh Ali Khan: हॉलीवुड पर भी अपने संगीत का जादू चला चुके हैं राहत, महज इतनी उम्र में शुरू किया था गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में साल 1974 में हुआ था। वह सूफी कव्वाल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके गाए सूफी गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। घर में संगीत का माहौल होने की वजह से राहत को गाने में दिलचस्पी बचपन से ही थी। यही वजह थी कि बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।
Photos Of The Day: भूमि पेडनेकर का बोल्ड अवतार और बिकिनी में जान्हवी ने लगाई आग, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
संगीत की तालीम उनके चाचा नुसरत फतेह अली खान से उन्हें मिली। राहत ने सात साल की उम्र से ही गायकी शुरू कर दी थी। साल 2003 में राहत ने बॉलीवुड में कदम रखा। उनका पहला गाना 'पाप' फिल्म में 'लागी तुमसे मन की लगन' था। इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अपने पहले गाने के बाद से ही राहत ने संगीत प्रेमियों के दिल में खास जगह बना ली। बाद में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए दर्जनों सुपरहिट गाने गाए।
Drishyam 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन भी 'दृश्यम 2' का झंडा बुलंद, किया इतना कारोबार
राहत का केवल बॉलीवुड और पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी जलवा रहा है। वह हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं। साल 1995 में अपने चाचा नुसरत और पिता के साथ मिलकर उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म 'डेड मैन वॉकिंग' के संगीत में अहम योगदान दिया था। इसके अलावा वह 'फोर फेदर्स' के म्यूजिक पर भी काम कर चुके हैं। साल 2006 में आई फिल्म 'एपोकलिप्स' में भी राहत अपनी आवाज दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहत कई बॉलीवुड सिंगर से ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। गाने के अलावा वह अब तक कई टीवी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं। साल 2008 में 'जुनून' नाम के एक सिंगिंग रियलिटी शो में वह जज की भूमिका में दिखे थे।
Akshay Kumar House: बेहद आलीशान है अक्षय कुमार का घर, एक्टर ने पहली बार दिखाया अंदर का नजारा