बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव का जन्मदिन 27 सितंबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीता है। राहुल देव ने बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में खलनायक बनकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। जन्मदिन पर हम आपको राहुल देव से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
इस फिल्म से राहुल देव ने शुरू किया था करियर, 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड की वजह से हमेशा रहे चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल देव का जन्म 27 सितंबर 1968 को दिल्ली में हुआ था। वह टीवी और बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव के भाई हैं। इन दोनों के पिता एक पुलिस ऑफिसर थे। राहुल देव की पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'चैंपियन' है। इस फिल्म में राहुल देव के साथ सनी देओल और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थीं।
राहुल देव की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन फिल्म में खलनायक बनकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म 'चैंपियन' के बाद राहुल देव ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया। वह तमिल तेलुगु, मलयालम, पंजाबी, बंगाली और मराठी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। फिल्मों के अलावा राहुल देव अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं।
राहुल देव की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे हैं। मुग्धा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राहुल और मुग्धा की उम्र के बीच 18 साल का फासला है। खास बात यह है कि यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और खुलकर अपने प्यार को कबूल करते हैं। मुग्धा ने करीब पांच साल पहले राहुल के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इन दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हुई थी। शादी के फंक्शन्स के बीच दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। उसी बीच राहुल अपने गुरु से भी मिलने गए और वहां जाकर उन्हें मालूम हुआ की मुग्धा भी उन्हीं गुरु को फॉलो करती हैं। इस बात ने दोनों के बॉन्ड को और मजबूत बनाने का काम किया।
एक इंटरव्यू में राहुल देव ने कहा था, हमारे लक्ष्य के साथ-साथ गुरु भी एक थे जिससे हमें एक दूसरे को समझने में मदद हुई और मुझे यह बात समझ आई कि जिंदगी हमें कई मौके देती है।' वहीं मुग्धा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, राहुल एक ऐसे इंसान हैं जिनपर मैं भरोसा कर सकती हूं। वह मेरे लिए एक दोस्त से ज्यादा हैं। राहुल ने यह भी बताया था कि मुग्धा को उनके बेटे ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि राहुल एक बच्चे के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी इस दुनिया में नहीं है। राहुल की पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी।
पढ़ें: अपनी जमानत याचिका में रिया चक्रवर्ती ने लगाए सुशांत सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप, ड्रग्स पर बोली ये बात