सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने की वजह से भायखला जेल में बंद हैं। एनसीबी ने बीते दिनों रिया और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं बुधवार (23 सितबंर) को रिया चक्रवर्ती और शौविक की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन भारी बारिश की वजह से कोर्ट नहीं खुला, जिसके कारण सुनवाई को टाल दिया गया। इस बीच बताया जा रहा है कि रिया ने अपनी याचिका में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में हैरान कर देने वाली बातें कही हैं।
अपनी जमानत याचिका में रिया चक्रवर्ती ने लगाए सुशांत सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप, ड्रग्स पर बोली ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने अपनी याचिका में कहा है, 'सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स के एकमात्र उपभोक्ता थे। वह अपने स्टाफ के लोगों को ड्रग्स खरीदने के लिए कहते थे। अगर सुशांत सिंह राजपूत आज जीवित होते, तो उन पर छोटी मात्रा में ड्रग्स का सेवन करने का आरोप लगाया जाता, जो कि एक साल तक की कारावास की सजा के साथ जमानती अपराध है।' इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनके भाई शौविक को ड्रग्स की लत लगवाई थी।
अभिनेत्री ने याचिका में आगे कहा है, 'सुशांत ने उनके भाई शौविक और अपने घर के कर्मचारियों को अपनी ड्रग्स की आदत को सुविधाजनक बनाने के लिए इस्तेमाल किया, जबकि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वह किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सबूत के रूप में कोई निशान न छोड़ें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी ड्रग्स की आदत को बनाए रखने के लिए अपने करीबी लोगों का फायदा उठाया और सोचा कि यह उन खतरों से उन्हें बचाएगा, जो निकट भविष्य में आ सकते है।'
खबर के मुताबिक रिया ने अपनी याचिका में दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने रसोइए नीरज से ज्वाइंट तैयार करने को कहते थे। साथ नीरज ज्वाइंट बनाकर दिवंगत अभिनेता के बेडरूम में मौजूद एक बॉक्स में रखता था। आखिरी बार सुशांत ने नीरज को अपनी मौत से तीन दिन पहले ऐसा करने के लिए कहा था। रिया ने अपनी जमानत याचिका में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह तथ्य सामने आया कि बॉक्स खाली पाया गया था, इससे यह साफ होता है कि केवल दिवंगत सुशांत ही ड्रग्स के उपभोक्ता थे।
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में आठ सितंबर को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। पहले उन्हें 22 सिंतबर के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बाद में विशेष कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ा दी। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में 22 सितंबर को जमानत याचिका दायर की थी। बुधवार को इस पर सुनवाई होनी थी लेकिन मुंबई में भारी बारिश की वजह से सुनवाई नहीं हुई।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर ने श्रद्धा कपूर के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, अभिनेत्री को दिलवाया था ये ड्रग