विमान यात्रा के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद चार एयरलाइंस पहले कुणाल कामरा की यात्रा पर कुछ वक्त के लिए पाबंदी लगा चुकी हैं। कामरा पर आरोप है कि सफर के दौरान उन्होंने गोस्वामी को न केवल परेशान किया बल्कि अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो क्लिप भी पोस्ट किए। हालांकि बाद में कामरा ने ट्वीट कर इस मामले में सफाई भी दी। ऐसे में कुणाल सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं।
कॉमेडियन कुणाल कामरा के समर्थन में राहुल गांधी और तापसी पन्नू ने मनचले को सिखाया सबक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माताओं के लिए बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित निवेश की गारंटी बन चुके अभिनेता अक्षय कुमार को अपनी अगली फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये मिलेंगे या नहीं, ये तो बाद की बात है लेकिन जिस फिल्म को लेकर इस मोटी रकम की सुगबुगाहट शुरू हुई, उस फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। ये फिल्म है अतरंगी रे और फिल्म जीरो के बाद निर्देशक आनंद एल राय की अगली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग एक मार्च से शुरू होने जा रही है।
अक्षय की ‘120 करोड़ी’ फिल्म पर लगी मुहर, धनुष और सारा के साथ इस खास प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
बिदांस, बोल्ड और बेबाक, ये तीनों शब्द किसी एक अभिनेत्री पर एक साथ फिट बैठते हैं तो उनका नाम है तापसी पन्नू। शानदार एक्टिंग और बेहतरीन फिल्मों के अलावा तापसी के पास एक और जो चीज है वो है 'गलत न सह पाने की क्षमता'। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तापसी ने बताया कि कैसे उनके साथ गुरुद्वारे में छेड़छाड़ हुई जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया।
जब गुरुद्वारे में तापसी से छेड़छाड़ करने लगा शख्स, एक्ट्रेस का ये जवाब जिंदगीभर नहीं भूलेगा मनचला
मुंबई की हवा की रुख समझना आसान थोड़ी है। जो इसके साथ नहीं बहता वो उड़कर कहीं और चला जाता है। इस मायानगरी में रोज हजारों सपने सितारा बनने पहुंचते हैं लेकिन इनमें से किसी एक की ही किस्मत में चमकना लिखा होता। फर्क नहीं पड़ता कि आपके ऊपर हाथ किसका है। गुमनाम चेहरों किताब तो पलट कर तो देखिए आपको एक तस्वीर गिरीश कुमार की भी मिलेगी। आज उनका जन्मदिन है।
दो फिल्मों के बाद कहां गायब हो गया ये एक्टर, 'रमैया वस्तावैया' से बॉलीवुड पर छाया था
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपने ऊपर लगे शोषण समेत अन्य आरोपों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा है कि मैं सरोज खान साथ कई लोगों पर मानहानि का केस दर्ज कराऊंगा। जो मुझे बदनाम कर रहे हैं और वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एसोसिएशन में मेरे आने से उनका बिजनेस फ्लॉप हो गया है, वे अवैध रूप से घर बैठे पैसा कमाते थे और मैं इसके खिलाफ हूं।
एडल्ट वीडियो मामले पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने तोड़ी चुप्पी, सरोज खान पर लगाए ये आरोप