फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahul Rawail shares some details on his soon to be published biography on Raj Kapoor

राज कपूर के इस मशहूर शागिर्द ने लिखा डाला अपने उस्ताद का सफरनामा, साझा की अपनी और सिनेमा की यादें

Mon, 07 Dec 2020 06:30 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 07 Dec 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Rahul Rawail shares some details on his soon to be published biography on Raj Kapoor
राहुल रवैल और राज कपूर - फोटो : फाइल

हिंदी फिल्मों के पहले शोमैन अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राज कपूर की बायोग्राफी उनके सहायक रहे निर्देशक राहुल रवैल ने लिखी है। राहुल ने अपना करियर राज कपूर के सानिध्य में ही शुरू किया था। वह राज कपूर से बहुत प्रभावित थे और काफी समय से राज कपूर के बारे में गहराई से दुनिया को बताना चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने बताया कि अब राज कपूर पर लिखी उनकी बायोग्राफी लिखकर तैयार हो गई है।

विज्ञापन

राहुल ने वर्ष 1980 में आई फिल्म 'गुनहगार' से निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में परवीन बॉबी, ऋषि कपूर, राजेंद्र कुमार और आशा पारेख जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में रहे। इससे पहले राहुल राज कपूर के सहायक रहे। उनकी देखरेख में ही उन्होंने फिल्मों का काम सीखा और बाद में एक अच्छे निर्देशक बने। एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने बताया कि उन्होंने फिल्मों के बारे में जो कुछ भी सीखा, वह सिर्फ राज कपूर की ही देन है। वह उनके गुरु भी थे और मेंटॉर भी।

विज्ञापन

Rahul Rawail shares some details on his soon to be published biography on Raj Kapoor
राज कपूर - फोटो : फाइल

राहुल ने कहा, 'मैं राज साहब और उनके दो बेटों को बहुत करीब से जानता था। मैं राज साहब का सहायक रहा और तब मैंने आरके फिल्म्स के बैनर तले ही 'बीवी ओ बीवी' फिल्म निर्देशित की। मैं उनके बेटों रणधीर और ऋषि का दशकों तक करीबी दोस्त रहा और उनके पूरे परिवार को बहुत अच्छे से जानता हूं। राज साहब की जीवन यात्रा एक कलाकार के रूप में और एक फिल्मकार के रूप में बहुत शानदार रही है। उनकी करियर यात्रा को मैं हमेशा से लिखना चाहता था और यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहा।'

राज कपूर की बायोग्राफी राहुल लिखना तो चाहते थे लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं दिखाई। राहुल ने बताया कि वह तो लेखक और निर्देशक अपूर्व असरानी हैं जिन्होंने राज कपूर की बायोग्राफी लिखने का विचार राहुल के दिमाग में डाला। राहुल ने बताया कि इस काम में उन्हें तीन साल लगे। उन्हें और भी काम करने होते थे जिसकी वजह से पूरी तरह वह इस काम में नहीं जुट पाए। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन का समय ऐसा रहा जब उन्होंने पूरा मन लगाकर इस बायोग्राफी को लिखा। आखिरकार, अब यह तैयार है। 

राहुल ने जानकारी दी है कि उनके प्रकाशक बहुत ही जल्द इस किताब को प्रकाशित करेंगे। राज कपूर के प्रशंसक उनके समय में पूरी दुनिया में फैले हुए थे। लेकिन, राहुल को अब लगता है कि पता नहीं, उनकी लिखी इस बायोग्राफी को कितने लोग पढ़ेंगे? कितने लोग होंगे जो राज कपूर के जीवन को करीब से जानना चाहेंगे? हो सकता है कि ऐसे बहुत से लोग हों! बता दें कि राहुल रवैल को सनी देओल, शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों के साथ 'अंजाम', 'अर्जुन पंडित', 'डकैत', 'बेताब', 'लव स्टोरी' आदि फिल्मों के लिए जाना जाता है। 'लव स्टोरी' हिंदी सिनेमा की इकलौती फिल्म है जिसकी ओपनिंग क्रेडिट्स में फिल्म निर्देशक का नाम नहीं है।

सिंगल नहीं अक्षय को अब डबल रोल पर भरोसा, शाहरुख की 'पठान' को इस फिल्म से देंगे टक्कर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed