फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल रॉय ब्रेन स्ट्रोक से ठीक होने के लिए ले रहे म्यूजिक थेरेपी, वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Sat, 20 Feb 2021 01:51 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 20 Feb 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rahul Roy Shares Video Taking Speech Therapy for Speedy Brain Stroke Recovery Goes Viral
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

'आशिकी' फेम अभिनेता राहुल रॉय बीते साल नवंबर में कारगिल में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। जिसके बाद से वह अभी तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि राहुल के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इसी बीच अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी खास थेरेपी का जिक्र किया है।

Rahul Roy Shares Video Taking Speech Therapy for Speedy Brain Stroke Recovery Goes Viral
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इन दिनों राहुल म्यूजिक थैरेपी ले रहे हैं। इसकी जानकारी राहुल रॉय ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। फैंस को भी राहुल की यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो में उनकी बहन प्रियंका भी साथ में दिख रहीं हैं। बता दें कि प्रियंका ने नवंबर से लेकर अभी तक राहुल के इलाज में अपनी पूरी भागीदारी निभाई है।

Rahul Roy Shares Video Taking Speech Therapy for Speedy Brain Stroke Recovery Goes Viral
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में राहुल अपनी स्पीच को ठीक करने के लिए म्यूजिक सेशन लेते नजर आ रहे हैं, जिसमें बहन प्रियंका उनकी मदद कर रही हैं। साथ ही राहुल ने कैप्शन में लिखा,''गुड मॉर्निंग मेरे प्यारे दोस्तों। उम्मीद है कि आपको मेरा यह रिकवरी वीडियो पसंद आएगा। ब्रेन स्ट्रोक की रिकवरी में बहुत समय तक लग जाता है। मेरी स्पीच बहुत प्रभावित हुई है इसलिए मेरा ध्यान पहली की तरह ठीक करने की तरफ है और जल्द ही आप मुझे बात करते देख पाएंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Roy Shares Video Taking Speech Therapy for Speedy Brain Stroke Recovery Goes Viral
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल की इस पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि राहुल रॉय कारगिल में अपनी आगामी फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान राहुल को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया।  इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राहुल अब ठीक होते दिखाई दे रहे हैं और बहुत जल्द फिर फिल्मों में भी काम करते दिख जाएंगे।

विज्ञापन
Rahul Roy Shares Video Taking Speech Therapy for Speedy Brain Stroke Recovery Goes Viral
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'एलएसी- लिव द बैटल' फिल्म भारत-चीन सीमा पर हुई भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प पर आधारित है। यह खूनी झड़प इसी साल जून के महीने में गलवान घाटी में हुई थी। इस झड़प में भारतीय सेना ने अपने 20 जवानों को खो दिया था। राहुल के अलावा इस फिल्म में टीवी के मशहूर अभिनेता निशांत सिंह मलकानी भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed