फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई से पैदल यूपी आएगा बॉलीवुड का ये पुराना सुपरस्टार, मजदूरों की दर्द भरी कहानी उतरेगी पर्दे पर

Sat, 30 May 2020 07:00 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 30 May 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
rahul roy will be lead role in the walk based on lockdown
राहुल रॉय और प्रवासी कामगार - फोटो : सोशल मीडिया

भारत देश में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण मजदूरों के पलायन की जो समस्या शुरू हुई है, उस पर हिंदी सिनेमा के अभिनेता राहुल रॉय एक फिल्म बनाने वाले हैं। भारतीय सिनेमा में ऐसे तो कई फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं जो संकट की इस घड़ी में अलग- अलग मुद्दों पर फिल्में बनाना चाहते हैं। उनमें से मजदूरों के बड़े शहरों से अपने घर की ओर पलायन करने का मुद्दा भी एक सबसे चर्चित मुद्दा है।

rahul roy will be lead role in the walk based on lockdown
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल रॉय नितिन गुप्ता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'द वॉक' में एक मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए राहुल कहते हैं, 'मैं नितिन गुप्ता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में एक मुख्य भूमिका निभाने वाला हूं। उनके साथ मैं इससे पहले 'डेथ ऑफ एन एंबेसडर' में भी काम कर चुका हूं। 'द वॉक' इंसानों के एक स्थान से दूसरे स्थान तक पलायन करने की कहानी है। यह ठीक वैसी ही है जैसी इस समय भारत देश के लोग झेल रहे हैं।'

rahul roy will be lead role in the walk based on lockdown
स्टेशन पर प्रवासी कामगार - फोटो : पीटीआई

फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, 'इस फिल्म की कहानी रोशन और अजान नाम के दो आदमियों के इर्द- गिर्द घूमती है। वह कोरोना वायरस से पैदा हुई समस्या के जैसी ही एक समस्या के कारण इस कहानी में मुंबई से उत्तर प्रदेश की यात्रा तय करते हैं। मैं उस कहानी में रोशन का किरदार निभा रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rahul roy will be lead role in the walk based on lockdown
प्रवासी कामगार - फोटो : पीटीआई

राहुल रॉय आगे कहते हैं कि 'यह फिल्म रोशन और अजान की कहानी पर केंद्रित है इसलिए आज के समय में पलायन कर रहे लोगों को इन दोनों की कहानी में अपनी कहानी नजर आएगी। जितनी परेशानियां आज लोग अपने घर तक पहुंचने में भुगत रहे हैं, कहानी में रोशन और अजान भी उतनी ही परेशानियों से गुजरे हैं।'

विज्ञापन
rahul roy will be lead role in the walk based on lockdown
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राहुल रॉय हिंदी सिनेमा के जाने- माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महेश भट्ट के निर्माण में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से की है। राहुल रॉय को जुनून, जानम, सपने साजन के जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

ऋषि कपूर के निधन के एक महीने होने पर नीतू कपूर ने साझा की तस्वीर, पोस्ट पढ़कर फैंस भी हुए भावुक
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed