{"_id":"60ef24036a7bda1c561802b0","slug":"rahul-vaidya-disha-parmar-wedding-mehendi-function-kicks-off-with-bright-smiles-and-dancing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द दिशुल वेडिंग: दिशा परमार के हाथों में लगी राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी, तस्वीरें हुईं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द दिशुल वेडिंग: दिशा परमार के हाथों में लगी राहुल वैद्य के नाम की मेहंदी, तस्वीरें हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शो ‘बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) की शादी के दिन करीब आ रहे हैं और दोनों 16 जुलाई 2021 को सात फेरे लेने वाले हैं। कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी से लेकर होने वाली शादी तक की फोटोज व वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खुशी की बात ये है कि कपल की शादी से पहले होने वाली खास रस्में शुरू हो चुकी है। दिशा के हाथों में राहुल के नाम की मेहंदी लग चुकी है और इसकी खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
दुल्हन दिशा की इस सेरेमनी से मेहंदी लगवाते हुए तस्वीरें व वीडियोज वायरल हो रही हैं। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस ने क्रीम पैंट्स के साथ रानी पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ है और इस आउटफिट पर टैजल्ड दुपट्टा कैरी किया है। दिशा परमार के साथ राहुल भी नजर आ रहे हैं। दोनों कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं और दुल्हन की सहेलियां भी डांस करती हुई दिख रही हैं।
2 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
यह कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी कर रहा है। जैसे जैसे शादी नजदीक आ रही है, दोनों के परिवारों की भी तैयारियां करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इसके पहले दिशा और राहुल अपने हाथों का इम्प्रेशन भी कास्ट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हुए थे।
3 of 5
दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कपल ने अपने करीबी दोस्तों और फैमिली को ई-इनवाइट भेज दिए हैं। इस इन्विटेशन के साथ उन्होंने एक पर्सनल मैसेज भी भेजा है, जिसमें लिखा है, 'हम आपको अपने स्पेशल दिन का हिस्सा बनाना और आपसे आशीर्वाद लेना चाहते हैं। आपसे मिलने की प्रतीक्षा रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। हाल ही राहुल ने बताया था कि कोरोना के कारण अन्य लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनकी संगीत सेरिमनी में अली गोनी, तोशी सबरी, मीका सिंह और विंदू दारा सिंह जैसे सिलेब्रिटीज परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, राहुल और दिशा ने 6 जुलाई 2021 को अपनी शादी की न्यूज की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। कपल ने शादी की डेट का एलान करते हुए लिखा था, 'अपने परिवारवालों की दुआओं के साथ, हम इस स्पेशल मोमेंट को आपके साथ शेयर करने के लिए काफी प्रसन्न हैं। हम आपको बताने के लिए काफी उत्साहित हैं कि, हमारी शादी 16 जुलाई 2021 को होने वाली है। हम साथ में प्यार और एकजुटता के इस नए चैप्टर को शुरू करने जा रहे हैं, इसके लिए हमें आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। प्यार, दिशा और राहुल।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।