फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाह को 13 साल: बिन ब्याही मां बनने के बाद नीना गुप्ता ने इस शख्स से रचाई थी शादी, अब कुछ ऐसे हैं रिश्ते

Wed, 14 Jul 2021 07:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta Vivek Mehra Wedding Anniversary Know about their Love Story
विवेक मेहरा, नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता फिल्म और टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। "बधाई हो" फिल्म में अधेड़ उम्र की गर्भवती महिला के चरित्र को करने का हौसला केवल उनके जैसी बेबाक और बिंदास अभिनेत्री ही दिखा सकती हैं। नीना गुप्ता शादी, करियर, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों जैसे कई मुद्दों पर बेबाक विचार रखती नजर आती हैं। बहुत सी बातें जो हमारे समाज के लिहाज से काफी आधुनिक मानी जाती हैं वो नीना के लिए आम बात हैं। वो वही करना पसंद करती हैं जो उन्हें अपने लिए सही लगता है। नीना गुप्ता फिल्मों के चयन को लेकर जितनी निर्भीक हैं उतनी ही वह निजी जिंदगी में भी है। अपनी निजी जिंदगी के रिश्ते को भी उन्होंने कभी छिपाने का प्रयास नहीं किया। बिना शादी बच्चा पैदा करना हो या उम्र के तीसरे पड़ाव पर शादी दोनों ही कारण लोगों को चौंकाने के लिए पर्याप्त थे।



विवेक मेहरा से ही हुई थी नीना की पहली शादी
नीना के विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते की बात तो किसी से छुपी नहीं है। विवियन से नीना को एक बेटी भी है जिसका नाम मसाबा है। लेकिन जब मसाबा का जन्म हुआ तो लोगों को लगने लगा था कि नीना और विवियन ने शादी कर ली लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। विवियन और नीना का रिश्ता वहीं खत्म हो गया था। उसके बाद 2008 में नीना ने विवेक मेहरा से ही शादी की। इस साल नीना 15 जुलाई को अपनी 13वीं शादी का सालगिरह मना रही हैं। इस मौके पर आइए बताते हैं कुछ रोचक बातें ...

Neena Gupta Vivek Mehra Wedding Anniversary Know about their Love Story
नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विवियन से मिलने के पहले भी नीना गुप्ता के कुछ फिल्मों और टेलीविजन से जुड़े लोगों से रिश्ता था, लेकिन विवियन से हुई मुलाकात ने सब बदल दिया। 1980 में क्रिकेट की किसी सीरीज के सिलसिले में विवियन भारत आए थे। यहीं पर उनकी मुलाकात नीना गुप्ता से एक पार्टी के दौरान हुई। विवियन उस समय दो बच्चों के पिता थे और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे थे।

Neena Gupta Vivek Mehra Wedding Anniversary Know about their Love Story
नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता विवियन के व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित हो गईं और उनके प्यार में पड़ गईं। इस प्यार का नतीजा था कि 1989 को नीना ने विवियन के बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम रखा मसाबा गुप्ता। नीना ये अच्छी तरह जानती थी कि विवियन उनसे शादी नहीं कर सकते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बिना शादी बच्चे को पैदा करने का साहसिक फैसला लिया। नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के साथ उनका बहुत गहरा रिश्ता है। मसाबा वर्तमान में एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं और अपने पापा के भी बेहद करीब हैं। मसाबा बताती हैं कि वो अपने पापा से मिलने साल में तीन बार जरूर जाती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta Vivek Mehra Wedding Anniversary Know about their Love Story
पति के साथ नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गु्प्ता ने कभी शादी नहीं की थी। उनकी पहली शादी विवेक मेहरा के साथ ही हुई। विवेक मेहरा से 2002 में एक फ्लाइट में नीना गुप्ता की मुलाकात हुई। उस समय नीना 42 साल की थीं। विवेक मेहरा दिल्ली में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। पहले से शादीशुदा विवेक उस समय अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। 2008 में किसी रिश्तेदार की शादी में अमेरिका गए विवेक ने नीना को वहीं पर प्रपोज किया और 15 जुलाई को नीना गुप्ता से शादी कर ली।

विज्ञापन
Neena Gupta Vivek Mehra Wedding Anniversary Know about their Love Story
विवेक मेहरा, नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि एक दूसरे से दूर रहते हुए भी नीना और विवेक की बॉन्डिंग जबरदस्त है। यहां तक कि एक इंटरव्यू में नीना ने बताया था कि वो पिछले साल हुए लॉकडाउन में अपने पति विवेक के साथ छह महीने के लिए मुक्तेश्वर में रहीं थीं। नीना ने कहा, 'मेरे पति दिल्ली में रहते हैं और मैं मुंबई में, हमेशा से हमारे साथ ऐसा ही रहा है। तो ऐसा पहली बार हुआ जब लॉकडाउन में हम इतने दिनों एक साथ रहे। पहली बार उन्होंने मुझे जाना और मैंने उन्हें'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed