{"_id":"60eeeaa4aab59809be42df64","slug":"naseeruddin-shah-says-dilip-kumar-was-a-great-actor-but-did-nothing-for-indian-cinema","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बयान: दिलीप कुमार के लिए बोले नसीरुद्दीन शाह, बड़ा स्टार होने के बाद भी सिनेमा में उनका योगदान कम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बयान: दिलीप कुमार के लिए बोले नसीरुद्दीन शाह, बड़ा स्टार होने के बाद भी सिनेमा में उनका योगदान कम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
7 जुलाई को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। दिलीप कुमार के निधन पर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसी कड़ी में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया था। लेकिन हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने दिलीप कुमार को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। नसीर अपने बेबाक बोल के लिए मशहूर हैं और उनके इस बयान के बाद लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' के लिए लिखे एक आर्टिकल में नसीर ने कहा कि दिलीप कुमार ने एक बड़ा स्टार होने के नाते हिंदी सिनेमा या नए कलाकारों को आगे बढ़ाने में कोई खास योगदान नहीं दिया है।
नसीरुद्दीन ने लिखा, 'दिलीप कुमार एक्टिंग में 'नाटकीयता, तीखी आवाज और लगातार हाथ हिलाना' मानदंडों का पालन नहीं करते थे। दिलीप कुमार की स्टाइल ने इंडियन फिल्मों में एक प्रतिमान स्थापित किया। उनके तरीके को बाद के अभिनेताओं ने भी फॉलो करने की कोशिश की मगर वह बेहद नकल जैसा ही दिखता था।'
2 of 5
नसीरुद्दीन शाह, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीर आगे लिखते हैं, 'जिस जगह पर दिलीप कुमार थे, उन्होंने अभिनय के अलावा कुछ भी नहीं किया और वह अपने दिल के करीब सामाजिक कार्यों में ज्यादा शामिल रहे। उन्होंने कभी भी अपने अनुभव का फायदा आगे नहीं बढ़ाया, उन्होंने किसी को नहीं निखारा और 1970 के शुरूआती फिल्मों को छोड़ दें तो उन्होंने आगे आने वाले एक्टर्स के लिए कोई खास ऐसा जरूरी सबक नहीं छोड़ा।'
3 of 5
दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन लिखते हैं, 'दिलीप साहब देश के सबसे बेहतरीन लोगों में से थे जिनकी मौजूदगी ही फिल्मों को ऊपर उठा देती थी लेकिन इतने स्टारडम के बावजूद उन्होंने ऐसा कुछ खास नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नसीरुद्दीन शाह, दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों दिलीप कुमार के बारे में बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह काफी भावुक हो गए थे। नसीरुद्दीन शाह ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वो अस्पताल में भर्ती थे तो उस दौरान सायरा बानो उनसे मिलने के लिए और उनका हालचाल लेने के लिए आई थीं। नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि दिलीप कुमार उनकी तबीयत के बारे में जानना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सायरा बानो को अस्पताल में उनके पास मिलने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
5 of 5
नसीरुद्दीन शाह , दिलीप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, 'सायरा बानो की ये बात सुनकर मैं काफी भावुक हो गया। मैं अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले एक बार बस उनसे मिलना चाहता था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण जिस दिन मुझे छुट्टी मिली, उसी दिन दिलीप साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।