{"_id":"681b2e6235788f4dcc0de06f","slug":"raid-2-actor-ajay-devgn-highest-grossing-movies-tanhaji-the-unsung-warrior-singham-again-drishyam-2-2025-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: 'तान्हाजी' से लेकर 'दे दे प्यार दे' तक, ये हैं अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: 'तान्हाजी' से लेकर 'दे दे प्यार दे' तक, ये हैं अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 07 May 2025 03:29 PM IST
सार
Ajay Devgn Highest Grossing Movies: अजय देवगन हाल ही में फिल्म रेड 2 में नजर आए हैं। इस फिल्म की तारीफ लोग सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे हैं। फिल्म पर लगातार हो रही चर्चा के बीच आइए आपको उनकी टॉप 10 सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है। 'रेड 2' तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। इन दिनों इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं अजय देवगन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों पर, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया।
अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' है। 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 279.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह एक पीरियड ड्रामा थी, जिसमें अजय ने मराठा योद्धा का किरदार निभाया था। सैफ अली खान और काजोल भी इस फिल्म का हिस्सा थे। अजय की दमदार एक्टिंग और फिल्म की भव्यता ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया था।
Janhvi Kapoor: भारतीय सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को जान्हवी का करारा जवाब, कहा- हमारी ड्रेस सबसे शानदार थी
'सिंघम अगेन' अजय देवगन की मशहूर 'सिंघम' फ्रेंचाइजी का हिस्सा थी। इस फिल्म ने 268.35 करोड़ रुपये कमाए। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय ने एक बार फिर पुलिस ऑफिसर सिंघम का किरदार निभाया था। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति का तड़का था। हालांकि, इसकी कमाई को बजट के हिसाब से संतोषजनक नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
दृश्यम 2
- फोटो : यूट्यूब
दृश्यम 2
2022 में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने 240.54 करोड़ रुपये की कमाई की। यह थ्रिलर फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसमें उन्होंने विजय सालगांवकर का किरदार निभाया था, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर हद पार कर जाता है। तब्बू और श्रिया सरन भी इस फिल्म में थीं। इसकी सस्पेंस भरी कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा था।
विज्ञापन
5 of 11
गोलमाल अगेन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गोलमाल अगेन
'गोलमाल अगेन' 2017 में रिलीज हुई थी। इसने 205.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रोहित शेट्टी की यह कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी थी। अजय देवगन के साथ परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे सितारे थे। हंसी, डर और दोस्ती से भरी इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।