फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2 Day 1 Box Office: 'भूतनी' पर भारी पड़ी 'रेड 2', अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू शुरुआत

Thu, 01 May 2025 09:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 01 May 2025 09:31 PM IST
सार

Raid 2 Movie Day 1 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' आज गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कैसा कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Raid 2 Day 1 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh and Saurabh Shukla Movie Eearning
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2018 में अजय देवगन की फिल्म 'रेड' आई थी। अब इसके सीक्वल 'रेड 2' ने आज गुरुवार को दस्तक दी है। यह फिल्म ऐसे वक्त आई है, जब पहले से अक्षय कुमार की 'केसरी 2' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल की 'जाट' भी है। इसके अलावा दो  साउथ फिल्में 'हिट द थर्ड केस' और 'रेट्रो' भी आज गुरुवार को रिलीज हुई हैं। इनके अलावा मुकाबले में संजय दत्त की 'द भूतनी' और हॉलीवुड की 'थंडरबोल्ट्स' भी आज ही परदे पर आई हैं। मगर, अजय देवगन ने अपने दमदार अभिनय के बूते छह-छह फिल्मों से पार पाते हुए शानदार शुरुआत की है।



Raid 2 Review: अजय देवगन के दमदार अभिनय से दमकी एक और फ्रेंचाइजी, राजकुमार गुप्ता ने जुटाई ‘ईमानदारों’ की फौज

Raid 2 Day 1 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh and Saurabh Shukla Movie Eearning
अजय देवगन की पिछली पांच फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

अजय ने 'रेड 2' से की दमदार वापसी
अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। साल की शुरुआत में आई 'आजाद' ने ही अजय देवगन के फैंस का मजा किरकिरा कर दिया। उससे पहले भी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम रहीं। मगर, अब 'रेड 2' के साथ अजय देवगन ने दमदार वापसी की है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' ने डबल डिजिट में कमाई करके खाता खोला है।

Raid 2 Day 1 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh and Saurabh Shukla Movie Eearning
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब

पहले दिन शानदार रही कमाई
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज गुरुवार को पहले दिन 'रेड 2' ने 16.69 करोड़ रुपये की कमाई की है। अंतिम आंकड़े सामने आने तक इसमें और इजाफा होगा। 'रेड 2' का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म का ओपनिंग डे कारोबार शानदार माना जाएगा। बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक, कोई फिल्म अगर पहले दिन बजट का दस फीसदी कमाए तो वह औसत मानी जाती है। 20 फीसदी अच्छी शुरुआत मानी जाती है। 'रेड 2' का बॉक्स ऑफिस परिणाम उज्जवल नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Day 1 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh and Saurabh Shukla Movie Eearning
अजय देवगन की टॉप 5 ओपनर फिल्में - फोटो : अमर उजाला

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'रेड 2' अजय देवगन की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 फिल्मों में चौथे नंबर पर आ गई है। फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, यशपाल शर्मा, सुप्रिया पाठक, श्रुति पांडे और बृजेंद्र काला जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूसर किया है। 

विज्ञापन
Raid 2 Day 1 Box Office Collection: Ajay Devgn Vaani Kapoor Riteish Deshmukh and Saurabh Shukla Movie Eearning
फिल्म रेड 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn

साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'रेड 2'
'रेड 2' इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इस साल की सबसे बड़ी ओपनर 'छावा' है। दूसरे नंबर पर सलमान खान की 'सिकंदर' है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बेदम रही। इसके बाद तीसरे नंबर पर 'रेड 2' आ गई है। चौथे नंबर पर 'स्काई फोर्स' और पांचवे नंबर पर 'जाट' है। फिल्म में अजय देवगन की अदाकारी के साथ-साथ राज कुमार गुप्ता के निर्देशन की भी खूब तारीफ हो रही है। क्रिटिक्स से फिल्म का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।  

और पढ़ें:
The Bhootnii Box Office: 'द भूतनी' ने पहले दिन ही किया निराश, महज इतने लाख की हुई कमाई

The Bhootnii Review: बच्चों जैसी कहानी पर बनी बड़ों की बचकानी फिल्म, संजू बाबा के प्रोडक्शन हाउस की ठंडी बोहनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed