फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor 100th Anniversary: सैफ बोले-देश के लीडर से बात करके हुई खुशी, राजकपूर की सॉफ्ट पावर का जिक्र किया

Wed, 11 Dec 2024 10:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Dec 2024 10:37 PM IST
सार

राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित फिल्म फेस्टिवल में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने के लिए कपूर परिवार के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी पहुंचे थे। सैफ को प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। 

विज्ञापन
Raj Kapoor 100th Anniversary Saif Ali Khan Share PM Modi Talk About Raj Kapoor Films
प्रधानमंत्री मोदी के साथ कपूर परिवार और सैफ अली खान - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री मोदी से मंगलवार को अभिनेता राज कपूर के परिवार के कई सदस्य मिले। वे राजकपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित फिल्म फेस्टिवल में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने आए थे। राजकपूर परिवार के सदस्यों में करीना कपूर भी शामिल हैं, इसलिए करीना के साथ सैफ अली खान भी दिल्ली प्रधानमंत्री से मिलने आए। सैफ को प्रधानमंत्री से मिलकर काफी अच्छा लगा।

Raj Kapoor 100th Anniversary Saif Ali Khan Share PM Modi Talk About Raj Kapoor Films
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करते हुए राजकपूर का परिवार - फोटो : PTI

अपने लीडर के साथ बात करके खुश हुए 
एएनआई से बातचीत में सैफ अली खान ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बहुत खुशी मिली। वह कहते हैं, ‘प्रधानमंत्री से बात करके लगता है कि हम एक लीडर से बात कर रहे हैं। अपने देश के प्रमुख से बात करके काफी खुशी मिलती है। खासकर पीएम मोदी के साथ बात करके, अलग ही अहसास होता है।'

Raj Kapoor 100th Anniversary Saif Ali Khan Share PM Modi Talk About Raj Kapoor Films
प्रधानमंत्री मोदी-राजकपूर परिवार - फोटो : PTI

राजकपूर पर फिल्म बनाने की सलाह 
सैफ अली खान आगे कहते हैं,  ‘प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बताया कि राजकपूर साहब की फिल्मों का प्रभाव, रूस, यूरोप में बहुत ज्यादा है। राजकपूर जी की फिल्मों की सॉफ्ट पावर का जिक्र उन्होंने किया। साथ ही कहा कि राजकपूर जी पर एक डॉक्यूमेंट्री या फिल्म बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor 100th Anniversary Saif Ali Khan Share PM Modi Talk About Raj Kapoor Films
प्रधानमंत्री मोदी के साथ आलिया-रणबीर - फोटो : PTI

बाकी सदस्यों ने साझा की मन की बात 
सैफ अली खान के अलावा राजकपूर के परिवार के बाकी सदस्यों को भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा। सभी ने अपने मन की बातें प्रधानमंत्री से साझा कीं। इन सदस्यों में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अरमान जैन शामिल थे।

विज्ञापन
Raj Kapoor 100th Anniversary Saif Ali Khan Share PM Modi Talk About Raj Kapoor Films
राजकपूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

राजकपूर की फिल्में दिखाई जाएंगी
राजकपूर की 100वीं जयंती (14 दिसंबर 1924) पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जिसमें राजकपूर की फिल्में और उनकी अभिनय यात्रा को दिखाया जाएगा। इसी फेस्टिवल का आमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया है। फेस्टिवल में राजकपूर की बेहतरीन फिल्में जैसे 'श्री 420', 'आवारा', 'बरसात', 'मेरा नाम जोकर', 'बॉबी' और 'राम तेरी गंगा मैली' और 'जागते रहो' दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों में राजकपूर का उम्दा अभिनय दर्शकों को फिर से देखने को मिलेगा, साथ ही सिनेमा के प्रति उनका लगाव और प्यार भी समझ आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed