फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक थी आरके स्टूडियो की होली, स्टार्स को न्योता मिलते ही गर्व से चौड़ा हो जाता था सीना

Tue, 10 Mar 2020 08:39 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
raj kapoor holi festival was very popular know how they celebrated
rk studio holi - फोटो : social media
होली का त्योहार आते ही बॉलीवुड के लोगों को राज कपूर के घर की होली जरूर याद आती होगी । कपूर खानदान जैसी होली ना आज तक किसी ने मनाई और ना अब कोई मना सकता है । कपूर परिवार की होली का महोत्वस आरके स्टूडियो में होता था । फिल्म मेकर सुभाष घई होली में भांग घोलते थे और अमिताभ हर मेहमान को गले लगाते थे।

 

raj kapoor holi festival was very popular know how they celebrated
rk studio holi - फोटो : social media

रंगों से भरे टैंक में हर किसी को फेंक दिया जाता था। उस होली में कोई भी बचकर नहीं निकल पाता था। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई होली मनाने की परंपरा राज कपूर तक चली। राज कपूर के जमाने में आरके स्टूडियो की होली का पूरी हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री साल भर बेसब्री से इंतजार करती थी।

raj kapoor holi festival was very popular know how they celebrated
rk studio holi - फोटो : social media

उस जमाने में जिस भी छोटे-बड़े कलाकार को राज कपूर के यहां होली खेलने का न्योता मिलता था वह बहुत गर्व महसूस किया करता था क्योंकि इससे इंडस्ट्री में उसकी हैसियत का अंदाजा होता था। कपूर खानदान की इस होली का जिक्र कई लोग कर चुके हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
raj kapoor holi festival was very popular know how they celebrated
rk studio holi - फोटो : social media

इस बारे में फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे ने कहा था, "अमिताभ बच्चन को भी इस होली का त्योता मिला था । उनकी लगातार 9 फिल्में असफल होने के बाद वह एक बार आरके स्टूडियो चले आए। तब राज कपूर ने उनसे कहा आज कोई धमाल हो जाए, देखो कितने सारे लोग आए हैं सब तुम्हारी प्रतिभा देख सकेंगे।"

विज्ञापन
raj kapoor holi festival was very popular know how they celebrated
holi

"तब पहली बार अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' गाया और इस कदर झूमे कि सब उनके दीवाने हो गए। सालों बाद यश चोपड़ा ने उस गाने को अपनी फिल्म सिलसिला में इस्तेमाल किया था।" वहीं एक्टर रजा मुराद ने भी कपूर परिवार की होली का जिक्र किया था । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed