फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor Movies: शोमैन को सफेद रंग से था बेहद प्यार, फिल्मों में अपनी हीरोइनों को जरूर पहनाते थे सफेद साड़ी

Fri, 13 Dec 2024 11:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Dec 2024 11:17 AM IST
सार

Raj Kapoor: अक्सर लाल रंग प्यार का रंग माना जाता है। सफेद रंग को उदासीन समझा जाता है। मगर, राज कपूर ने सफेद रंग को लेकर एक नया ही ट्रेड शुरू किया।
 

विज्ञापन
Raj Kapoor Movies Actress With White Saree Connection Krishna Deviyani Nargis Padmini Mandakini
मंदाकिनी, राज कपूर, वैजयंती, जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में प्यार, इश्क और रोमांस जैसे दृश्यों के फिल्मांकन में गुलाबी और लाल जैसे चटख रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। सादगी भरे दृश्यों में सफेद रंग। या फिर किसी दुखभरे या सूनेपन वाले माहौल में हीरोइनों को सफेद साड़ी और पोशाक पहनाई जाती हैं। मगर, शोमैन राज कपूर ने यह परिभाषा बदल दी। उन्होंने अपनी फिल्मों में सफेद रंग को ग्लैमरस रंग बनाकर पेश किया। अपनी हीरोइनों को सफेद साड़ियां पहनाकर उन्होंने फिल्मों में रोमांस कराया और वे दृश्य इतने हिट हुए कि आज भी जहन में हैं। 

Raj Kapoor Movies Actress With White Saree Connection Krishna Deviyani Nargis Padmini Mandakini
संगम - फोटो : सोशल मीडिया

सफेद रंग को लेकर बदल दीं धारणाएं
राज कपूर ने अपनी फिल्मों के जरिए सफेद रंग को लेकर सारी धारणाएं ही बदल डालीं। उनकी अधिकांश फिल्मों में हीरोइनों ने सफेद साड़ी पहन परदे पर जादू रच दिया। फिर ऐसा हुआ कि अपनी हीरोइनों को दृश्य सफेद साड़ी में फिल्माना राज कपूर की पहचान बन गई। नरगिस, वैजयंती माला, साधना, तनुजा और सायरा बानो उस वक्त की लगभग सभी अभिनेत्रियों को राज कपूर ने सफेद साड़ी पहनाकर फिल्मों में दिखाया। 

Raj Kapoor Movies Actress With White Saree Connection Krishna Deviyani Nargis Padmini Mandakini
मंदाकिनी, जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को पसंद आया हीरोइनों का अंदाज
'मेरा नाम जोकर' में पद्मिनी से लेकर 'संगम' में वैजयंती, 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी, 'सत्यम शिवम सुन्दरम' में जीनत अमान हों और 'आवारा' में नरगिस तक, राज कपूर ने अपनी फिल्मों में हीरोइनों को सफेद साड़ी में दिखाया और उनका यह अंदाज दर्शकों को पसंद भी खूब आया। 
Shreyas Talpade Interview: हां, टिमोन की वजह से ही मैं बन पाया ‘पुष्पा’, हिंदी वितरक को तो यकीन ही नहीं था..!

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor Movies Actress With White Saree Connection Krishna Deviyani Nargis Padmini Mandakini
बरसात फिल्म में नरगिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

नरगिस कहलाईं 'लेडी इन व्हाइट'
'बरसात' और 'आवारा' में राज कपूर की हीरोइन रहीं नरगिस को जिस तरह से सफेद साड़ी में दिखाया गया, दर्शकों को वह अंदाज इतना पसंद आया कि 'लेडी इन व्हाइट' कहा गया। राज कपूर का यह अंदाज सिर्फ हीरोइनों तक ही नहीं रहा, बल्कि उनकी पत्नी कृष्णा राज भी हमेशा सफेद साड़ी पहना करतीं।
Vicky Kaushal-Singer Karan Aujla: करण ने विक्की के लिए ये क्या कह दिया? ‘तौबा तौबा’ गाने में साथ किया काम

विज्ञापन
Raj Kapoor Movies Actress With White Saree Connection Krishna Deviyani Nargis Padmini Mandakini
कृष्णा राज कपूर, नीतू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा राज पहनती थीं सफेद साड़ी और ड्रेस
सफेद रंग राज कपूर का लकी चार्म था या उनकी निजी पसंद, वह अपनी हीरोइनों को सफेद रंग की साड़ियां क्यों पहनाते थे, इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। लेकिन, उनकी पत्नी कृष्णा राज सफेद साड़ी पहनती थीं उसकी खास वजह जरूर थी। दरअसल, कृष्णा राज से जब राज कपूर की पहली मुलाकात हुई, तब कृष्णा राज ने सफेद साड़ी पहने हुई थी और बालों में मोगरे का गजरा लगाया था। राज कपूर ने उन्हें पहली नजर में ही पसंद कर लिया था। राज कपूर को सफेद रंग बेहद पसंद था, यह बात कृष्णा भी बखूबी जानती थीं।
Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा की वजह से खूब रोई ईशा सिंह, बोली- ‘मेरे साथ गलत हुआ है’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed