फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again OTT Release: आज इस प्लेटफॉर्म पर देखिए सिंघम अगेन, लेकिन अजय-करीना की फिल्म से जुड़ा एक ट्विस्ट

Fri, 13 Dec 2024 10:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Dec 2024 10:14 AM IST
सार

Singham Again OTT Release:  1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई निर्देशक रोहित शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म सिंघम अगेन आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी है। लेकिन इसे देखने के लिए आपको करना होगा एक जरूरी काम, क्योंकि तभी देख पाएंगे बाजीराव सिंघम की कहानी।

विज्ञापन
Singham Again ajay devgn kareena kapoor khan arjun kapoor ranveer streaming on Amazon Prime Video OTT twist
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films
इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक सिंघम अगेन दर्शकों को बेहद पसंद आई। उन दर्शकों के लिए खुशखबरी है जो अजय देवगन और कॉप यूनिवर्स के प्रशंसक हैं क्योंकि अब बाजीराव सिंघम की कहानी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।
Singham Again ajay devgn kareena kapoor khan arjun kapoor ranveer streaming on Amazon Prime Video OTT twist
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films
इस साल दीवाली के अवसर पर सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 जैसी दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। बात की जाए अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन की तो 10 साल के लंबे इंतजार के बाद फैंस को बडे़ पर्दे पर पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम की वापसी हुई। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक शानदार प्रदर्शन किया। 
 
Singham Again ajay devgn kareena kapoor khan arjun kapoor ranveer streaming on Amazon Prime Video OTT twist
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films
बॉलीवुड की प्रतिष्ठित कॉप यूनिवर्स की किस्त सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे शानदार कलाकारों ने अभिनय किया हैं। फिल्म ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again ajay devgn kareena kapoor khan arjun kapoor ranveer streaming on Amazon Prime Video OTT twist
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films
1 नवंबर, 2024 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और कुछ लोगों ने ऑनलाइन ट्रोलिंग भी की। अब, यह एक्शन से भरपूर ड्रामा अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। दरअसल फिल्म को देखने के लिए आपको 499 रुपये का किराया देना होगा, तभी आप यह फिल्म देख पाएंगे, जो लोग इसे देखने के लिए पैसे नहीं देना चाहते, उन्हें इसे मुफ्त में देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
 
विज्ञापन
Singham Again ajay devgn kareena kapoor khan arjun kapoor ranveer streaming on Amazon Prime Video OTT twist
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@singham_again_films
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी प्रसिद्ध कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियोज, रोहित शेट्टी पिक्चर्स, देवगन फिल्म्स और सिनर्जी द्वारा निर्मित इस फिल्म में सलमान खान का भी एक खिस कैमियो देखने को मिला, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। रवि बसरूर और थमन ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
100 Years Of Raj Kapoor: 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज, देखिए लिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed