फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 3: 'पुष्पा 2' को मिली सक्सेस तो अल्लू अर्जुन ने बताई 'पुष्पा 3' की टैगलाइन, बोले- 'अब रुकेगा नहीं साला'

Fri, 13 Dec 2024 09:20 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Dec 2024 09:20 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' की सफलता के बाद 'पुष्पा 3' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने फिल्म 'पुष्पा 3' की टैगलाइन भी बताई है।

विज्ञापन
after success of Pushpa 2 Allu Arjun told the tagline of Pushpa 3 said ab rukega nahi sala
'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्सफ्रेंस में अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को रिलीज के बाद फैंस का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सक्सेस मिली है। फिल्म ने एक हफ्ते मे ही बहुत से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'पुष्पा 2' के बाद मेकर्स ने 'पुष्पा 3' की रिलीज की घोषणा कर दी। 'पुष्पा 2' की सक्सेस के बाद दिल्ली में अल्लू अर्जुन ने एक शो 'पुष्पा 3' को लेकर आधिकारिक घोषणा भी की है।
after success of Pushpa 2 Allu Arjun told the tagline of Pushpa 3 said ab rukega nahi sala
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
'पुष्पा 3' की टैगलाइन के बारे में की बात
इस शो में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 की टैगलाइन बताई है। उन्होंने बताया कि दूसरे भाग की टैगलाइन है- "हरगिज झुकेगा नहीं साला"। अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 3' टैगलाइन पर संकेत दिया है और कहा कि यह "अब रुकेगा नहीं साला" लेकिन उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "औरत के सामने झुको"।

Manoj Bajpayee: मुंबई की धरा पर कदम रखते ही मनोज बाजपेयी को ले जाया गया सैलून, इस निर्देशक ने किया खुलासा

after success of Pushpa 2 Allu Arjun told the tagline of Pushpa 3 said ab rukega nahi sala
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है पुष्पाराज का जादू
श्रीवल्ली और पुष्पाराज का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है। फिल्म को फैंस का बहुत प्यार मिला है। एक हफ्ते में ही फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। इसे लेकर अल्लू अर्जुन ने कहा कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। मैं उन रिकॉर्ड को एंजॉय कर रहा हूं। शायद अगले 2-3 महीनों तक मैं इन रिकॉर्ड का आनंद लूंगा, लेकिन गर्मियों तक मैं चाहूंगा कि ये रिकॉर्ड अगली फिल्म द्वारा तोड़े जाएं।

Anushka Sharma: पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं अनुष्का शर्मा, शेयर की क्यूट फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
after success of Pushpa 2 Allu Arjun told the tagline of Pushpa 3 said ab rukega nahi sala
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की सफलता को देश की जीत बताया
अल्लू अर्जुन ने कहा, यह एक ऐसी फिल्म है, जिसने पूरे देश ने सेलिब्रेट किया है। यह बात इस देश की, इसके लोगों की दिल की खूबसूरती को दिखाती है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा कि यह नया भारत है, यह झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed