फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smita Patil B'day: फिल्मों में आने से पहले ये काम करती थीं स्मिता पाटिल, सड़क पर गिरी तस्वीर ने बदल दी तकदीर

Fri, 13 Dec 2024 09:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 13 Dec 2024 09:14 AM IST
सार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज जयंती है। आइए आज उनके खास दिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प और अनकहें पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन
Smita Patil Birth anniversary career struggle films love life awards unknown facts
स्मिता पाटिल - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज जयंती है। उनका जन्म साल 1956 को पुणे में हुआ था। स्मिता पाटिल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया। फिल्मों में वह अपने अलग किरदारों के लिए हमेशा जानी जाती थीं। फिल्मों के अलावा स्मिता पाटिल अभिनेता और अब राजनेता राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। आइए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-

Smita Patil Birth anniversary career struggle films love life awards unknown facts
स्मिता पाटिल और शबाना आजमी - फोटो : ट्विटर

राजनीतिक रसूखदार परिवार में हुआ था स्मिता का जन्म

स्मिता पाटिल जन्म 17 अक्तूबर 1955 को एक राजनीतिक रसूखदार परिवार में हुआ था। असल में जन्म के समय उनके चेहरे पर मुस्कराहट देख कर उनकी मां विद्या ताई पाटिल ने उनका नाम स्मिता रख दिया। यह मुस्कान आगे चलकर भी उनके व्यक्तित्व का सबसे आकर्षक पहलू बनी। स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय के लिए जानी जाती थीं, लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि फिल्मी परदे पर सहज और गंभीर दिखने वाली स्मिता पाटिल असल जिंदगी में बहुत शरारती थीं।

Smita Patil Birth anniversary career struggle films love life awards unknown facts
स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री बनने से पहले पत्रकार थीं स्मिता 

अभिनय की दुनिया में नाम कमाने से पहले स्मिता पाटिल एक पत्रकार थीं। वह बतौर न्यूज एंकर कार्यरत थीं। दरअसल, स्मिता की सड़क पर गिरी एक तस्वीर ने उनकी तकदीर बदल दी। उनकी तस्वीर दूरर्दशन के निदेशक को पसंद आ गई थी। फिर क्या था इसी के बाद उन्हें टीवी पर काम करने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख कर लाखों लोगों को दीवाना बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Smita Patil Birth anniversary career struggle films love life awards unknown facts
फिल्म 'मंथन'- स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

दमदार अभिनय से बनाया दीवाना 

स्मिता पाटिल को बचपन से ही एक्टिंग और ड्रामे का शौक था। वह थिएटर की भी प्रसिद्ध आर्टिस्ट रही थीं। 1975 में उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म 'चरणदास चोर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद स्मिता ने कई फिल्मों में काम किया और 1985 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली स्मिता ने राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 1982 में 'भीगी पलके' की शूटिंग के दौरान स्मिता और राज की मुलाकात हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।

विज्ञापन
Smita Patil Birth anniversary career struggle films love life awards unknown facts
स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम

कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा 

स्मिता पाटिल ने 13 दिसंबर, 1986 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। कहा जाता है कि स्मिता पाटिल हमेशा से ही चाहती थीं कि मरने के बाद उन्हें सुहागन की तरह सजाया जाए। स्मिता ने अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सांवत से कहा था कि अगर में मर जाऊं तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना। दीपक ने अभिनेत्री के निधन के बाद अपना दुख जाहिर करते हुए कहा था कि मुझे क्या पता था कि मुझे ऐसा कुछ करना पड़ेगा जो कभी किसी मेकअप आर्टिस्ट ने न किया हो। बता दें कि स्मिता पाटिल ने 'मंडी', 'अर्थ', 'आखिर क्यों', 'आज की आवाज', 'चक्र', 'मिर्च मसाला' जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed